फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: विक्रांत की सबसे लंबी कूद तो 100 मीटर में दीक्षा दौड़ी सबसे तेज

Thu, 14 Nov 2024 11:19 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
सेठ बद्री प्रसाद डीएवी स्कूल में खेल मुकाबलों के विजेताओं के साथ प्रिंसिपल सुनीता मदान व अन्य।
विज्ञापन
फतेहाबाद। सेठ बद्री प्रसाद डीएवी स्कूल में कक्षा छठी से नौवीं तक के विद्यार्थियों के लिए दो दिवसीय खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। मुख्य रूप से लेमन स्पून रेस, रिंग रेस, लंबी कूद, बाधा दौड़, 100 मीटर रेस आदि प्रतियोगिताएं करवाई गई।
विज्ञापन

कक्षा आठवीं में लंबी कूद में विक्रांत ने प्रथम, कपिल ने द्वितीय तथा पारस ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। लड़कियों में गरिमा ने प्रथम, सुहाना ने द्वितीय तथा नैंसी ने तृतीय स्थान पाया। 100 मीटर रेस में लड़कियों में दीक्षा ने प्रथम, महक दीप ने द्वितीय तथा इश्मीत ने तृतीय स्थान पाया। लड़कों में विक्रांत ने प्रथम, पारस लखोटिया ने द्वितीय तथा ध्रुव नारंग ने तृतीय स्थान पाया।
इसी तरह फन रेस में लड़कों में ध्रुव नारंग ने प्रथम, पारस लखोटिया ने द्वितीय तथा आर्यमान ने तृतीय स्थान हासिल किया। लड़कियों में दीवीजा ने प्रथम, सिमोन ने द्वितीय तथा इश्मीत ने तृतीय स्थान पाया। कक्षा 9वीं में लंबी कूद में एकमप्रीत ने प्रथम स्थान, तन्मय ने द्वितीय तथा कृष ने तृतीय स्थान पाया। लड़कियों में हरनूर ने प्रथम, याना ने द्वितीय तथा प्रियंका ने तीसरा स्थान पाया।
विज्ञापन

100 मीटर रेस में लड़कियों में याना ने प्रथम, जया ने द्वितीय तथा रिद्धिमा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया जबकि लड़कों में प्रभात ने प्रथम, एकमप्रीत ने द्वितीय तथा रोहन ने तृतीय स्थान पाया। प्रतियोगिता के समापन पर विजेता विद्यार्थियों को स्वर्ण, रजत एवं कांस्य पदक प्रदान कर सम्मानित किया गया। प्रधानाचार्या सुनीता मदान ने कहा कि पढ़ाई के साथ-साथ बच्चों को खेलों में भी ध्यान देना चाहिए। इससे शरीर स्वस्थ रहता है और मानसिक तनाव भी दूर होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें