फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: राह चलती युवती के हाथ से मोबाइल फोन छीनने का प्रयास

Fri, 17 Jan 2025 11:49 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
भट्टू कलां। बाइक सवार आरोपी ने शहीद नरेंद्र सिंह जाखड़ पार्क के पास खड़ी युवती का मोबाइल फोन छीनने का प्रयास किया। इस घटना में युवती का मोबाइल टूट गया।
विज्ञापन


गांव भट्टूकलां निवासी मोना भट्टूमंडी के निजी अस्पताल में प्रशिक्षण ले रहीं हैं। इसके लिए शुक्रवार दोपहर वह अस्पताल की तरफ जा रहीं थीं। इसी दौरान शहीद नरेंद्र सिंह पार्क के पास पीछे से आए बाइक सवार ने उनका फोन छीनने का प्रयास किया। इसका विरोध करने पर छीना झपटी में सड़क पर गिरने से मोबाइल टूट गया। पीड़िता भी बाइक के आगे गिर गई। उसके शोर मचाने पर आसपास के लोगों को आते देख आरोपी भाग गया।

मौके पर मौजूद लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी की फुटेज खंगाली तो एक कैमरे में आरोपी देखा गया है। इसी आधार पर पुलिस मामले की जांच कर रही है। वहीं, थाना प्रभारी कुलदीप ने बताया कि घटना उनके संज्ञान में नहीं है। लिखित शिकायत मिलने पर जरूर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें