फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: हथियार दिखा दुकान में लूटपाट का प्रयास

Tue, 25 Feb 2025 12:20 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
गांव रतनगढ़ में एक करियाणा की दुकान पर वारदात को अंजाम देने का प्रयास करते हुए युवक
विज्ञापन
रतिया। गांव रतनगढ़ में सोमवार देर शाम किराना दुकान पर दो युवाओं ने तेजधार हथियारों के बल पर लूटपाट का प्रयास किया। दुकान मालिक द्वारा शोर मचाने पर युवक मौके से भाग गए। मामले की सूचना पुलिस को दी गई है। वहीं पूरी वारदात कैमरे में कैद हो गई।
विज्ञापन


बता दें कि गांव रतनगढ़ में भुदड़वास रोड पर संदीप अपनी किराना दुकान पर बैठा हुआ था। तभी दो युवक दुकान में घुस गए और तेजधार हथियार दिखा दुकानदार को गल्ले से पैसे निकालने के लिए कहा। जिस पर दुकानदार संदीप ने शोर मचा दिया। दोनों हथियारबंद युवक दुकानदार मौके से भाग गए। उसके बाद संदीप ने इसकी सूचना पुलिस को दे दी। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंच गई और पूरे मामले की जानकारी ली। सदर थाना प्रभारी राजवीर सिंह ने बताया कि सूचना मिलने पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची थी मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें