फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: बीकानेर में नहर से सुभाष का शव बरामद

Sat, 22 Feb 2025 12:07 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहाबाद। गांव काजलहेड़ी निवासी चालक सुभाष का शव पुलिस ने राजस्थान के बीकानेर के गांव आरडी 837 गांव में कैनाल से बरामद किया है। शव की पहचान मृतक सुभाष की जेब से मिले पर्स में रखे आईडी कार्ड से हुई।
विज्ञापन


सदर पुलिस की टीम शव लेकर फतेहाबाद के नागरिक अस्पताल आई। यहां से कागजी कार्रवाई के बाद पोस्टमार्टम के लिए अग्रोहा मेडिकल भेज दिया गया। इस मामले में सदर पुलिस करीब 10 दिन पहले दो भाइयों समेत तीन आरोपियों को पकड़ चुकी है।

गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान गांव काजलहेड़ी निवासी विष्णु व लादेन और गांव मताना निवासी रितिक के रूप में हुई थी। आरोपियों से पुलिस ने रिमांड के दौरान हथियार और गाड़ी बरामद की थी।
विज्ञापन


पूछताछ में सामने आया था कि आरोपी विष्णु व लादेन चालक सुभाष के साथ रंजिश रखते थे। सुभाष का उनके घर पर आना-जाना था। इस दौरान विष्णु और लादेन इस बात से चिढ़ते थे कि वह उनकी मां के साथ क्यों बात करता है। इसको लेकर वे रंजिश रखने लग गए।

-

28 जनवरी को पुलिस ने दर्ज किया था मामला

गांव काजलहेड़ी निवासी राजेंद्र ने पुलिस को शिकायत दी थी कि उसका 40 वर्षीय भाई सुभाष गाड़ी चालक है और अलग-अलग जगहों पर गाड़ी चलाता है। सुभाष 21 जनवरी को घर से गया था। 26 जनवरी से उसका फोन बंद आ रहा है। पुलिस ने गुमशुदगी का मामला दर्ज कर जांच शुरू की। सुभाष के मोबाइल लोकेशन और उस पर आए नंबरों की जांच की तो गांव काजलहेड़ी निवासी विष्णु व लादेन पर शक हुआ। इनके घर सुभाष का आना जाना लगा रहता था। पुलिस ने इन दोनों को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो मामले का पूरा खुलासा हो गया था। सदर थाना प्रभारी कुलदीप का कहना है कि मामले में शव को बीकानेर क्षेत्र से बरामद किया जा चुका है। इस मामले में तीन आरोपियों को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें