फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: नाढोड़ी गोशाला समिति चुनाव की रंजिश में प्रधान के बेटे पर हमला, 11 आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
भूना। श्रीकृष्ण गोशाला सेवा समिति, नाढोड़ी के चुनाव की रंजिश में प्रधान फकीरचंद गोदारा के बेटे विष्णु गोदारा पर हमला करने के 11 आरोपियों को पुलिस ने मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

बता दें कि विष्णु पर रविवार को गोशाला के बाहर हमला किया गया था। पुलिस ने आरोपियों को अदालत में पेश किया, जहां से सभी को जमानत मिल गई। पुलिस के अनुसार, 22 जून को चुनाव अधिकारी विकास बंसल ने फकीरचंद गोदारा को प्रधान पद पर विजेता घोषित किया था, उन्हें 34 मत मिले, जबकि उनके प्रतिद्वंद्वी फकीरचंद गोदारा पुत्र रामप्रताप को 19 वोट मिले।
परिणाम के बाद विजेता प्रधान विष्णु गोदारा बोलेरो कैंपर गाड़ी से घर लौट रहे थे, तभी गोशाला गेट के बाहर कुछ लोगों ने उस पर ईंट-पत्थरों से हमला कर दिया।
विज्ञापन

अस्पताल में उपचाराधीन विष्णु ने हमले का आरोप नाढोड़ी निवासी फकीरचंद गोदारा उर्फ पप्पू, विनोद कुमार, आत्माराम, केसरा राम, पृथ्वी सिंह, राजिंद्र उर्फ राजकुमार, सोनू कुमार, जॉनी उर्फ जय सिंह, प्रमोद गोदारा, सुखविंदर, मनजीत सिंह और 6 अन्य पर लगाया।
जांच अधिकारी ज्योति प्रसाद ने बताया कि 23 जून को घायल के बयान पर एफआईआर दर्ज की गई। मंगलवार को 11 आरोपियों को गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया, जहां से उन्हें जमानत मिल गई। उधर, फकीरचंद गोदारा उर्फ पप्पू ने कहा कि निर्दोष लोगों को फंसाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें