फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली चोरी पकड़ने गए जेई और एएलएम पर हमला

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहाबाद। शहर के अशोक नगर में बिजली चोरी पकड़ने गई विद्युत निगम की टीम के साथ मारपीट की गई है। एएलएम पर पाइप से हमला किया गया। मामले में सहायक लाइनमैन उन्नत कुमार की शिकायत पर आरोपी जोगिंद्र कौर उसके बेटे बंटी और रिंकू के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

मामले के मुताबिक पुलिस को दी शिकायत में एएलएम उन्नत कुमार ने बताया कि विद्युत निगम की टीम जिसमें जेई हरमीत सिंह, जेई देवीलाल, लाइनमैन दयानंद, सहायक लाइनमैन उन्नत कुमार व दीपक कुमार माजरा रोड पर अशोक नगर में चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान एक ब्यूटी पार्लर के पीछे मकान में कुंडी लगी हुई थी। टीम जब मौके पर पहुंची तो घर से एक महिला और युवक आए और पाइप से हमला कर दिया। आरोपियों ने ईंट से हमला करने का प्रयास किया। इस दौरान एएलएम उन्नत कुमार को आरोपियों ने पाइप से मारा और गाली गलौच भी किया। फिलहाल शहर पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें