फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: गांव नंगल में गोरक्षा के नाम पर हमला, ट्रक चालक-ग्रामीण घायल

Sat, 16 May 2026 11:16 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
रतिया हमलावरों द्वारा गांव के बस स्टैंड पर छोड़ी गई गाड़ी ,स्त्रोत ग्रामीण
विज्ञापन
रतिया। गांव नंगल में शुक्रवार शाम को गोरक्षा के नाम पर गाड़ी व दो बाइक पर सवार होकर आए हमलावरों ने बस स्टैंड के सामने खड़े ट्रक में गाय भरी होने का आरोप लगाकर चालक व उसके परिवार के साथ बदसलूकी की। विरोध करने पर उक्त लोगों ने कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। इससे बीच-बचाव कर रहे कुछ लोगों को चोट लगी। विरोध करने पर वे गाड़ी मौके पर छोड़कर भाग गए। इसकी सूचना पुलिस को दी गई है।
विज्ञापन


गांव नंगल निवासी जमीला राम ने बताया कि उसके ट्रक को भाई मनफूल राम चलाता है। मनफूलराम शुक्रवार देर शाम को ही जोधपुर से ट्रक में कोयला भरकर लाया था। कोयला डेरा बस्सी जाना था। जमीला राम ने बताया कि उसके भाई मनफूल ने ट्रक को गांव के बस स्टैंड के सामने खाली जगह पर रोक दिया।

कुछ देर बाद एक ऑल्टो व दो बाइक पर 8 लोग सवार होकर उनके पास पहुंचे और कहने लगे कि वे गोरक्षा दल से हैं और ट्रक की तलाशी लेना चाहते हैं। इस पर उन्होंने उक्त लोगों को ट्रक की तलाशी लेने दी। जब उसके भाई व अन्य ग्रामीणों ने उक्त लोगों की पहचान के लिए उनकी आईडी मांगी की तो वे झगड़े पर उतारू हो गए। विरोध बढ़ता देख कार मौके पर छोड़कर भाग गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें