फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भट्टू में रेलवे एटीएम टिकट सेवा शुरू

Mon, 13 Jun 2016 12:23 AM IST
fatehabad
विज्ञापन
भट्टू में रेलवे एटीएम टिकट सेवा शुरू - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विज्ञापन
 रेलवे की ओर से भट्टूकलां स्टेशन पर रेलवे टिकट एटीएम सेवा शुरू हो गई है। इससे जहां यात्रियों को लंबी कतारों से निजात मिलेगी वहीं, उनका समय भी बचेगा। बता दें कि भट्टूकलां रेलवे स्टेशन से आसपास के दर्जनों गांवों के हर दिन हजारों यात्री आवागमन करते है।

पहले यात्रियों को अपने गंतव्य तक जाने के लिए लंबे समय तक लाईनों में खड़े होकर टिकट लेने का इंतजार करना पड़ता था। स्थानीय लोग इस सुविधा के लिए रेलवे के उच्चाधिकारियों से लंबे समय से मांग कर रहे थे। जिस पर विभाग ने गौर कर यह सुविधा शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


 रेलवे स्टेशन इंचार्ज नरेंद्र कुमार ने बताया कि यहां पर टिकट एटीएम मशीन शुरू होने से लोगों को काफी लाभ होगा। यात्रियों को तुरंत स्टेशन पर आते ही टिकट मिल जाएगी। उन्हें टिकट के लिए लंबी कतारों में नहीं लगना पड़ेगा। यात्रियों को इस सुविधा के लिए कोई अतिरिक्त शुल्क भी नही देना पड़ेगा। इससे पूर्व स्टेशन पर केवल एक ही टिकट खिड़की थी। जिससे भारी भीड़ लगी रहती थी। अब इस सेवा के शुरू होने से दो जगह टिकट मिलने से लोगों को भीड़ से छुटकारा मिल जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें