फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एटीएम कार्ड नंबर और पासवर्ड पूछकर उड़ाए 14 हजार

Thu, 11 Dec 2014 12:46 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फतेहाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
एटीएम कार्ड नंबर और पासवर्ड मांगकर पंजाब नेशनल बैंक के खाताधारक के खाते से 14 हजार रुपए निकालने का मामला प्रकाश में आया है।
विज्ञापन


पीएनबी का बैंक मैनेजर बनकर ठगी की इस घटना को अंजाम दिया गया। खाताधारक की पत्नी की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज का जांच शुरू कर दी है। 

पुलिस को दी शिकायत में डिग्गी ढाणी निवासी मोहिनी पत्नी आजाद सिंह ने बताया कि उसके पति का पंजाब नेशनल बैंक में खाता है। बैंक से आजाद को एटीएम कार्ड भी मिला है।
विज्ञापन


तीन दिसंबर को उसके पति के मोबाइल नंबर पर एक फोन आया और फोन करने वाले ने स्वयं को पंजाब नेशनल बैंक का मैनेजर बताकर कहा कि आपका एटीएम बंद पड़ा है।

इसे दोबारा शुरू करवाना है तो एटीएम नंबर और पासवर्ड नोट करवा दो। उसके पति ने इनकार कर दिया। शाम को दोबारा उस व्यक्ति का फोन आया और एटीएम नंबर और पासवर्ड न देने पर खाता बंद होने की बात कही।
विज्ञापन


इसके बाद उनके पति आजाद सिंह ने अपना एटीएम नंबर और पासवर्ड बता दिया। एटीएम नंबर और पासवर्ड बताने के कुछ समय बाद ही उनके खाते से 14 हजार रुपये निकाल लिए गए।

पुलिस ने मोहिनी की शिकायत पर अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। बैंक मैनेजर से भी उक्त खाते की पूरी जानकारी मांगी है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें