फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: फटे मैट व उखड़े फर्श के बीच करतब सीख रहे खिलाड़ी

Wed, 21 Oct 2026 11:05 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
फतेहाबाद। फटे हुए मैट पर तैयारी करते ​खिलाड़ी। संवाद
विज्ञापन
फतेहाबाद। गांव भोडिया खेड़ा के खेल मैदान में जिम्नास्टिक का अभ्यास करने वाले खिलाड़ियों को फटे मैट और खराब फर्श के बीच तैयारी करनी पड़ रही है। लंबे समय से फर्श की मरम्मत नहीं होने से खिलाड़ियों को अभ्यास में परेशानी आ रही है।
विज्ञापन

इस स्थिति में कठिन करतब करते समय उनके चोटिल होने का खतरा भी बना हुआ है। जिम्नास्टिक में खिलाड़ी शरीर का संतुलन बनाने और कठिन करतब सीखने के लिए नियमित अभ्यास करते हैं। इस खेल में सुरक्षित मैट और समतल फर्श की अहम भूमिका होती है।
अभ्यास के दौरान खिलाड़ियों को उछलने, पलटने और शरीर को संतुलित रखने वाले करतब करने पड़ते हैं। ऐसे में फटे मैट और खराब फर्श के कारण उनका अभ्यास प्रभावित हो सकता है। गिरने या संतुलन बिगड़ने पर चोट लगने की आशंका भी रहती है।
विज्ञापन

खेल मैदान में अभ्यास की सुविधाएं दुरुस्त नहीं होने से खिलाड़ियों के सामने परेशानी बनी हुई है। जिम्नास्टिक के सुरक्षित अभ्यास के लिए मैट की मरम्मत और फर्श को समतल करना जरूरी है।


मैट बदलने और फर्श की मरम्मत को ठीक करना जरुरी
स्टेडियम में जिम्नास्टिक के करीब 35 खिलाड़ी आते हैं। अभिभावक राकेश, महेंद्र, अनिल आदि ने बताया कि जिम्नास्टिक खेल सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए अभ्यास स्थल की कमियों को दूर करना जरूरी है। खिलाड़ियों को सुरक्षित माहौल उपलब्ध कराने के लिए फटे मैट को बदलने और खराब फर्श की मरम्मत कराने की आवश्यकता है। जिससे वे बिना अनावश्यक जोखिम के अपनी तकनीक सुधारने और प्रतियोगिताओं की तैयारी करने पर ध्यान दे सकेंगे।


फर्श व सामान बदलने के लिए प्रस्ताव तैयार किया हुआ है। जल्द ही इसका समाधान किया जाएगा। खिलाडि़यों को अभ्यास में किसी भी प्रकार की परेशानी नहीं आने दी जाएगा।
विज्ञापन

- विष्णु दास, जिला खेल अधिकारी फतेहाबाद।

फतेहाबाद। फटे हुए मैट पर तैयारी करते खिलाड़ी। संवाद

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें