फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: नो पार्किंग में वाहन खड़ा किया तो उठा लेगी ट्रैफिक पुलिस की क्रेन

Mon, 22 Jun 2026 12:00 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
फतेहाबाद की पुलिस लाइन में खड़ी क्रेन
विज्ञापन
फतेहाबाद। शहर में यातायात व्यवस्था सुधारने और जाम की समस्या से राहत दिलाने के लिए ट्रैफिक पुलिस को नई क्रेन उपलब्ध कराई गई है। करीब 15 लाख रुपये की लागत वाली यह क्रेन अब नो पार्किंग जोन में खड़े वाहनों पर सख्त कार्रवाई में उपयोग की जाएगी।
विज्ञापन

पुलिस अधिकारियों के अनुसार शहर के प्रमुख बाजारों, व्यावसायिक क्षेत्रों और व्यस्त मार्गों पर अवैध पार्किंग के कारण लगातार जाम की स्थिति बनी रहती है। इससे आम नागरिकों को आवागमन में भारी परेशानी झेलनी पड़ती है। फिलहाल ट्रैफिक पुलिस रोजाना 13 से 15 चालान नो पार्किंग के मामलों में कर रही है।
नई क्रेन के शामिल होने के बाद नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहनों को मौके से उठाकर निर्धारित स्थान तक पहुंचाया जाएगा। इससे अवैध पार्किंग पर नियंत्रण मजबूत होगा और यातायात व्यवस्था अधिक सुचारु हो सकेगी। पहले संसाधनों की कमी के कारण ऐसे वाहनों पर प्रभावी कार्रवाई करना कठिन हो जाता था। कई बार कार्रवाई में देरी के चलते स्थिति जस की तस बनी रहती थी।
विज्ञापन

अब इस सुविधा के आने से अभियान को गति मिलने की उम्मीद है। ट्रैफिक पुलिस का कहना है कि बाजार क्षेत्रों, बस स्टैंड के आसपास, मुख्य चौकों और भीड़भाड़ वाले स्थानों पर विशेष निगरानी रखी जाएगी। नियम तोड़ने वाले वाहन चालकों पर लगातार कार्रवाई जारी रहेगी जिससे शहर में जाम की समस्या में कमी लाई जा सके।
-
चेतावनी बोर्ड नहीं आए काम
ट्रैफिक पुलिस ने चार माह पहले शहर के फव्वारा चौक, पालिका बाजार, थाना रोड, हिसार-सिरसा रोड पर नो पार्किंग के चेतावनी बोर्ड लगाए गए थे। लेकिन बावजूद इसके मुख्य मार्गों पर वाहन खड़े किए जा रहे हैं। पुलिस विभाग के प्रवक्ता विनोद कुमार ने वाहन चालकों से अपील की है कि वे निर्धारित पार्किंग स्थलों का ही उपयोग करें और नो पार्किंग जोन में वाहन खड़ा करने से बचें। नियमों का उल्लंघन करने पर वाहन उठाने के साथ-साथ चालान की कार्रवाई भी की जा सकती है। नई क्रेन के संचालन से शहर में जाम की समस्या पर काफी हद तक नियंत्रण पाया जा सकेगा। इससे यातायात व्यवस्था बेहतर होगी और आम नागरिकों को आवागमन में सुविधा मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें