फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तस्करों को पकड़ने गई पुलिस टीम पर हमला

Sun, 28 Jun 2015 12:11 AM IST
फतेहाबाद/हिन्दी न्यूूज/क्राइम
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
हमलावर पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए गए आरोपी को छुड़वाने में भी सफल रहे। सीवन पुलिस ने हमलावरों के खिलाफ हत्या प्रयास का मामला दर्ज किया है।

वर्ष 2001 में रतिया पुलिस ने सीवन थाना के अंतर्गत गांव कच्ची परसौल के गोगा सिंह के खिलाफ अफीम तस्करी का मामला दर्ज किया था और उसके कब्जे से काफी मात्रा में अफीम भी बरामद की थी।

उक्त आरोपी काफी समय से अदालत से जमानत लेकर फरार चल रहा था और अदालत ने उसे भगौड़ा घोषित कर दिया था। शनिवार को रतिया पुलिस को सूचना मिली थी कि गोगा सिंह अपने गांव आया हुआ है, जिसकी गिरफ्तारी को लेकर सहायक उप निरीक्षक टेक चंद के अलावा ई.एस.आई. राजेन्द्र प्रसाद, अशोक कुमार, हैड कांस्टेबल विनोद कुमार व सरकारी गाड़ी के चालक सुरेश कुमार आदि के नेतृत्व में टीम गठित कर दबिश हेतु सीवन पहुंच गई थी।
विज्ञापन


सीवन थाने में अपनी उपस्थिति दर्ज करवाने के बाद रतिया पुलिस सीवन थाना के पुलिसकर्मी के साथ ही भगौड़े के गांव में पहुंची और उक्त भगौड़े को काबू कर लिया।

जब पुलिस उसे लेकर रतिया आ रही थी तो रास्ते में ही उसके डेढ़ दर्जन सहयोगियों ने हथियारों के साथ पुलिस की गाड़ी पर हमला कर दिया और आरोपी को पुलिस की चंगुल से छुड़वा लिया।

इस हमले के तहत रतिया पुलिस के 2 कर्मचारियों को चोटें पहुंची, जिन्हें सीवन के अस्पताल में उपचार हेतु दाखिल करवाना पड़ा।

पुलिस टीम पर किए गए हमले को लेकर पुलिस ने रतिया पुलिस के सहायक उप निरीक्षक की शिकायत पर ही 7 नामित लोगों के अलावा 8 अन्य अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या प्रयास का मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


इस बारे में रतिया थाना प्रभारी कुलदीप सिंह ने बताया कि पुलिस टीम सीवन थाने के अंतर्गत गांव कच्ची परसौल में सीवन पुलिस के सहयोग से अफीम तस्करी के भगौड़े को पकड़ने गई थी, जहां कुछ लोगों ने पुलिस से हाथापाई की थी।

सहायक उप निरीक्षक की शिकायत पर ही 7 नामित लोगों के अलावा 8 अन्य अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या प्रयास का मामला दर्ज करवा दिया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें