दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। यह बात प्रदेश के स्वास्थ्य
मंत्री अनिल विज ने शुक्रवार को फतेहाबाद के पंचायत भवन में पत्रकारों से
बातचीत करते हुए कही। वह यहां जिला कष्ट निवारण एवं जनपरिवाद समिति की
मासिक बैठक की अध्यक्षता करने आए हुए थे।
जब उन्हें बताया गया कि
कार्यक्रम सरकारी था जबकि संलिप्त अधिकारी व आरोपी इसे आईएमए कार्यक्रम बता
रहे हैं तो मंत्री अनिल विज ने टिप्पणी की। कार्यक्रम चाहे आईएमए का हो या
सरकारी जो भी दोषी होगा उसे बख्शा नहीं जाएगा। यह एक बहुत बड़ा मुद्दा है
कानून से ऊपर कोई नहीं है।
आईएमए द्वारा भी कार्यक्रम में ऐसा किए
जाने पर चिंतित विज ने कहा कि यह बहुत बड़ी संस्था है और उसके सदस्य ऐसे
करेंगे शोभा नहीं देता।
वहां मौजूद एक महिला नेत्री ने यह तो माना
कि ऐसा कार्यक्रम हुआ है लेकिन सिफारिश की कि ऐसे कार्यक्रम की ज्यादा जांच
न करवाई जाए। इस पर अनिल विज ने दो टूक कह दिया कि जो रिपोर्ट आएगी उसी
अनुसार कार्रवाई होगी।
नर्सिंग छात्राओं के लिए सरकार निकालेगी बीच का रास्ता
नर्सिंग
छात्राओं के आंदोलन पर स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि पिछली सरकार बिना बोर्ड
व नर्सिंग काउंसिल गठित किए बिना परीक्षाएं ली गई जिसके चलते उनके
सर्टिफिकेट फर्जी हो गए हैं।
यह सब पिछली सरकार के अनाड़ीपन के
कारण हुआ है। उनकी नर्सिंग छात्राओं के प्रति सहानुभूति है और बीच का कोई
रास्ता निकाला जा रहा है ताकि साल खराब न हो।
वरिष्ठ आईएएस अधिकारी
प्रदीप कासनी के तबादले पर उन्होंने कहा कि यह पूर्णतय मुख्यमंत्री के
अधिकार क्षेत्र में आता है लेकिन मेरे विभाग में कासनी ने अच्छा काम किया