फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: भट्टू रोड बस स्टॉप पर चालक नहीं रोक रहे बस, वीडियो वायरल

Mon, 06 Apr 2026 10:28 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
बस स्टैंड के बजाय वर्कशॉप में रोकी गई रोडवेज बस। 
विज्ञापन
फतेहाबाद। भट्टू कलां से फतेहाबाद आने वाले यात्रियों के लिए जिले के भट्टू रोड पर बने बस स्टॉप की सुविधा अब परेशानी का कारण बन गई है। बस चालकों द्वारा बस स्टॉप पर रुकने के बजाय बसों को सीधे वर्कशॉप तक ले जाने से बुजुर्ग, महिलाएं और स्कूली छात्र परेशान हैं।
विज्ञापन

यात्री बताते हैं कि भट्टू से फतेहाबाद की ओर जाने वाली बसें भट्टू रोड पर बने स्टॉप पर रुकती नहीं हैं। बस चालक बस स्टॉप को पार कर सीधे पुराने बस स्टैंड या वर्कशॉप की ओर चले जाते हैं। इससे यात्रियों को बस पकड़ने में कठिनाई हो रही है।
सोमवार को इसका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ जिसमें साफ दिख रहा है कि बस भट्टू रोड बस स्टॉप के पास पहुंचने पर यात्रियों की आवाज के बावजूद नहीं रुकती और सीधे वर्कशॉप की ओर चली जाती है।
विज्ञापन

यातायात प्रबंधक सुरेंद्र सिंह ने बताया कि मामला संज्ञान में आया है। हालांकि अभी तक कोई लिखित शिकायत नहीं मिली है फिर भी संबंधित से जवाब तलब किया जाएगा ताकि यात्रियों को परेशानी का सामना न करना पड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें