फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: स्कूल बस के लगे ब्रेक, कार टकराने से एएसआई पत्नी-बेटी सहित घायल

Sun, 19 Jul 2026 10:40 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
फतेहाबाद में दुर्घटनाग्रस्त हुई कार स्त्रोत सोशल मीडिया
विज्ञापन
फतेहाबाद/भूना। भूना रोड पर रविवार सुबह स्कूल बस और रिट्ज कार की टक्कर हो गई। हादसे में कार सवार एएसआई और उसकी पत्नी और बेटी घायल हो गए। तीनों कार में सवार होकर जाखल से फतेहाबाद की तरफ आ रहे थे। राहगीरों ने उन्हें संभाला और पुलिस हेल्पलाइन नंबर पर कॉल की।
विज्ञापन

सूचना पाकर डायल 112 टीम मौके पर पहुंचे। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया। हादसा स्कूल बस चालक द्वारा अचानक ब्रेक लगाना कारण माना जा रहा है। रतिया शहर थाने में तैनात एएसआई हरपाल सिंह अपनी पत्नी व बेटी के साथ जाखल से फतेहाबाद की ओर आ रहे थे।
इसी दौरान गांव समैन स्थित एक स्कूल की बस लेकर ड्राइवर आगे चल रहा था। बस का रेडिएटर लीक होने पर ड्राइवर ने बस को रोक दिया। हालांकि बस सड़क के किनारे पर रोकी गई। मगर इतने में ही पीछे आ रही रिट्ज कार बस में टकरा गई। टक्कर लगने से कार का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। कार चला रहे हरपाल सिंह को काफी चोटें आई हैं जबकि उनकी पत्नी और बेटी को भी माथे पर चोटें लगी हैं।
विज्ञापन

स्कूल बस और कार घायल एएसआई हरपाल सिंह का कहना है कि उनके आगे चल रही वैन को अचानक रोक दिया गया जिससे उन्हें वाहन नियंत्रित करने का पर्याप्त समय नहीं मिला। उन्होंने कार को संभालने का प्रयास किया लेकिन हादसे को टाल नहीं सके।
मामले की जांच कर रहे पुलिस जांच अधिकारी देवेंद्र सिंह ने बताया कि दुर्घटना के संबंध में दोनों पक्षों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं। घटनास्थल का निरीक्षण कर दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है। जांच पूरी होने के बाद नियमानुसार कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें