फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad: सफाई को लेकर हुई बहस, गुरूनानकपुरा मोहल्ला में कचरा उठाने गई गाड़ी का शीशा तोड़ा, ईंट से किए हमला

Fri, 03 May 2024 11:24 AM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद (हरियाणा)

सार

मदन लाल ने बताया कि शुक्रवार सुबह कचरा उठान के लिए गुरूनानकपुरा मोहल्ला में आया था। यहां पर एक युवक आया और उसने बहसबाजी शुरू कर दी। इसके बाद युवक ने ईंट उठाकर उस पर हमला करने का प्रयास किया लेकिन वह बच गया।
विज्ञापन
गाड़ी का शीशा तोड़ा - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फतेहाबाद के गुरूनानकपुरा मोहल्ला में कचरा उठान के लिए एजेंसी की गई गाड़ी में तोड़फोड़ की गई और चालक को पीटने का प्रयास किया गया। युवक ने सफाई को लेकर चालक के साथ बहस की और फिर ईंट से गाड़ी का आगे का शीशा तोड़ दिया।

विज्ञापन


चालक के अनुसार युवक नशे की हालत में था। घटना की सूचना डायल 112 को दी गई। मौके पर पुलिस टीम पहुंची और जांच शुरू की गई। घटना की सूचना मिलते ही डोर टू डोर कचरा उठान एजेंसी के अधिकारी और नगर परिषद अधिकारी और यूनियन पदाधिकारी भी मौके पर पहुंच गए। मामले को लेकर पुलिस को शिकायत दी गई है।

विज्ञापन


मामले के मुताबिक कचरा उठान गाड़ी पर चालक ढाणी छतरियां निवासी मदन लाल ने बताया कि शुक्रवार सुबह कचरा उठान के लिए गुरूनानकपुरा मोहल्ला में आया था। यहां पर एक युवक आया और उसने बहसबाजी शुरू कर दी। इसके बाद युवक ने ईंट उठाकर उस पर हमला करने का प्रयास किया लेकिन वह बच गया।
विज्ञापन


इसके बाद युवक ने गाड़ी का शीशा तोड़ दिया। युवक नशे की हालत में था। घटना की जानकारी पुलिस को दी गई। मामले में गुरूनानकपुरा पुलिस चौकी को शिकायत दी गई है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें