फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: तीरंदाजी में युगल, महकप्रीत और दीपक का दबदबा रहा

Mon, 11 May 2026 11:12 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
खेल प्रतियोगिता में भाग लेते हुए खिलाड़ी :स्त्रोत आयोजक
विज्ञापन
रतिया। गुरु नानक डिफेंस एवं स्पोर्ट्स एकेडमी में चल रही दो दिवसीय जिलास्तरीय खेल प्रतियोगिता के दूसरे दिन खिलाड़ियों का उत्साह चरम पर रहा। लगभग 3000 खिलाड़ियों ने विभिन्न खेल स्पर्धाओं में हिस्सा लेकर अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया। तीरंदाजी प्रतियोगिता में युगल, महकप्रीत और दीपक का दबदबा रहा।
विज्ञापन


कार्यक्रम के दूसरे दिन का शुभारंभ पूर्व विधायक लक्ष्मण नापा ने किया। उन्होंने 200 मीटर दौड़ के लिए सीटी बजाकर खिलाड़ियों को रवाना किया और उन्हें खेल भावना से आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर नगरपालिका के वाइस चेयरमैन जोगिंदर नंदा वशिष्ठ अतिथि के रूप में मौजूद रहे। समाजसेवी भीष्म भटेजा, राजिंदर भटेजा, गोल्डी खोखर और बंटी सिंगला भी कार्यक्रम में शामिल हुए।

एथलेटिक्स स्पर्धाओं में 100 मीटर, 200 मीटर, 400 मीटर और 5 किलोमीटर दौड़ का आयोजन किया गया। साथ ही खो-खो, वॉलीबाल और कबड्डी के लिए अलग-अलग मैदान तैयार किए गए, जहां खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया। अंडर-10 से लेकर सीनियर वर्ग तक कई खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए पदक अपने नाम किए।
विज्ञापन


तीरंदाजी प्रतियोगिता में युवा खिलाड़ियों ने बेहतरीन निशानेबाजी से सभी का ध्यान आकर्षित किया। इंडियन राउंड, रिकर्व और कंपाउंड वर्गों में कड़ा मुकाबला देखने को मिला। युगल सिंह ने सीनियर, जूनियर और सब-जूनियर वर्ग में लगातार प्रथम स्थान हासिल कर उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। वहीं महकप्रीत कौर ने लड़कियों के जूनियर और सब-जूनियर वर्ग में स्वर्ण पदक जीते।

रिकर्व राउंड में दीपक सबसे सफल खिलाड़ी रहे जिन्होंने सीनियर, जूनियर और सब-जूनियर तीनों वर्गों में पहला स्थान प्राप्त किया। कंपाउंड स्पर्धा में सक्षम और सूर्यदेव के बीच रोमांचक मुकाबला देखने को मिला। सीनियर वर्ग में यश ने स्वर्ण पदक अपने नाम किया, जबकि लड़कियों के अंडर-15 वर्ग में प्रभकीरत ने प्रथम स्थान हासिल किया।
विज्ञापन


-

मुख्य परिणाम (इंडियन राउंड)

सीनियर: लड़कों में युगल सिंह (प्रथम) और लड़कियों में पायल (प्रथम) रहीं।
अंडर-15: संदीप ने लड़कों में और महकप्रीत ने लड़कियों में बाजी मारी।
अंडर-13: रोहित और सान्वी अपने-अपने वर्गों में अव्वल रहे।
रिकर्व श्रेणी में दीपक ने सीनियर, जूनियर और सब-जूनियर तीनों ही वर्गों में प्रथम स्थान प्राप्त कर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
रिकर्व वर्ग के अन्य विजेता
अंडर-15: अनुराग (प्रथम) और अनमोल प्रीत कौर (प्रथम) विजेता रहे।
अंडर-10: मताज (बॉयज) और एकता (गर्ल्स) ने स्वर्ण पदक जीते।
अंडर-13: अनिरुद्ध ने लड़कों के वर्ग में बाजी मारी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें