फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: एसआईआर के लिए बूथ स्तर पर बीएलओ की नियुक्ति

Tue, 26 May 2026 11:10 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
: फतेहाबाद। एसआईआर-2026 को लेकर विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ आयोजित बैठक की अध्
विज्ञापन
फतेहाबाद। जिला निर्वाचन अधिकारी एवं डीसी डॉ. विवेक भारती ने राजनीतिक दलों से प्रत्येक बूथ पर बूथ लेवल एजेंट (बीएलए) की नियुक्ति करने की अपील की है। उन्होंने कहा कि इससे विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान (एसआईआर) में पारदर्शिता और कार्य में तेजी आएगी।
विज्ञापन


वे मंगलवार को अपने कार्यालय में आयोजित बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे, जहां एसआईआर अभियान की तैयारियों की समीक्षा की गई। उन्होंने बताया कि चुनाव आयोग के निर्देशानुसार सभी प्रक्रियाएं निर्धारित समय सीमा के भीतर पूरी की जाएंगी। डीसी ने कहा कि 5 जून से बूथ लेवल अधिकारियों (बीएलओ) के प्रशिक्षण और गणना पत्रकों की छपाई का कार्य शुरू किया जाएगा।

इसके बाद 15 जून से घर-घर जाकर गणना पत्रक वितरित किए जाएंगे और मतदाताओं से भरवाकर 14 जुलाई तक वापस एकत्र किए जाएंगे।उन्होंने बताया कि बीएलओ के साथ बीएलए को भी प्रशिक्षण दिया जाएगा ताकि मतदाता सूची के शुद्धिकरण, नए मतदाताओं के नाम जोड़ने और त्रुटियों के सुधार कार्य अधिक प्रभावी ढंग से पूरे किए जा सकें।
विज्ञापन


जिले में टोहाना, फतेहाबाद और रतिया विधानसभा क्षेत्रों में कुल 708 मतदान केंद्र स्थापित हैं। यहां कुल 7 लाख 11 हजार 476 मतदाताओं का सत्यापन किया जाएगा। डीसी ने अधिकारियों को मतदान केंद्रों के रेशनलाइजेशन सहित सभी व्यवस्थाएं समय पर पूरी करने के निर्देश दिए हैं।

उन्होंने बताया कि एसआईआर-2026 के लिए 1 जुलाई 2026 क्वालिफाइंग तिथि तय की गई है। 5 जून से 14 जून तक बीएलओ का प्रशिक्षण और सामग्री वितरण होगा। 15 जून से 14 जुलाई तक घर-घर गणना पत्रक वितरण और संग्रहण कार्य चलेगा। मतदान केंद्रों का रेशनलाइजेशन 14 जुलाई तक पूरा होगा।

इसके बाद 21 जुलाई को ड्राफ्ट मतदाता सूची जारी की जाएगी। 21 जुलाई से 20 अगस्त तक दावे एवं आपत्तियां ली जाएंगी। इनका निपटान 21 जुलाई से 18 सितंबर 2026 तक किया जाएगा। अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन 22 सितंबर 2026 को होगा। बैठक में नायब तहसीलदार चुनाव राज कुमार सिहाग, मास्टर ट्रेनर हरि सिंह, सीताराम बेनीवाल, राम कुमार बहबलपुरिया, सुशील बिश्नोई, इंद्रसेन बतरा, जिले सिंह वर्मा, राजेश शर्मा, प्रदीप कुमार सहित विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें