फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेरे चुनाव हारने के बाद से पूरा हलका आराम कर रहा : बबली

Tue, 26 May 2026 11:09 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
देवेंद्र बबली, पूर्व मंत्री
विज्ञापन
टोहाना। पूर्व मंत्री और भाजपा नेता देवेंद्र सिंह बबली ने बिना नाम लिए राज्यसभा सदस्य सुभाष बराला और कांग्रेस विधायक परमवीर सिंह पर निशाना साधा है। अपनी हार के बाद हलके के हालात पर बबली ने कहा, मेरे चुनाव हारने के बाद से पूरा हलका आराम कर रहा है। विकास कार्य भी आराम कर रहे हैं, भ्रष्टाचार फैला है।
विज्ञापन

बबली ने कांग्रेस विधायक रामकरण काला के उस बयान पर पलटवार किया जिसमें काला ने जेजेपी तोड़ने के लिए 50 करोड़ का ऑफर देने का आरोप लगाया था। बबली बोले, ऐसे बयान सोच-समझकर देने चाहिए। इससे पहले विधायक के प्रति मन में जो सम्मान था वह कम हुआ है। हमने एक पार्टी में साथ काम किया है, मनगढ़ंत बयान नहीं देना चाहिए।
बबली बोले- लोग आकर कहते हैं पैसे मांग रहे हैं, तो कहता हूं कि मैं क्या करूं, दे आओ। बराला को राज्यसभा भेजे जाने पर खुलासा करते हुए बबली ने कहा, भाजपा में आने से पहले मनोहर लाल खट्टर से बात हुई थी। मैंने साफ कहा था कि अगर बराला टोहाना या फतेहाबाद से चुनाव लड़ते हैं तो मैं नहीं लडूंगा। मेरी सहमति के बाद ही सुभाष बराला को राज्यसभा भेजा गया वरना उनमें कोई खासियत नहीं थी।
विज्ञापन

परमवीर सिंह पर हमला बोलते हुए बबली ने गंभीर आरोप लगाए। बबली ने कहा कि ये लोग चुनाव लड़ने के लिए आते हैं। चुनाव जीतने के बाद ये जनता से दूर चले जाते हैं। विकास कार्यों से इनका कोई सरोकार नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें