फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: राज्यस्तरीय पुरस्कार के लिए 31 तक करें आवेदन

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहाबाद। महिला एवं बाल विकास विभाग की ओर से राष्ट्रीय बालिका दिवस पर राज्य स्तरीय पुरस्कार के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। खेलकूद, सांस्कृतिक गतिविधियां, समाजसेवा, मीडिया एवं साहित्य के क्षेत्र में सराहनीय कार्य करने वाली बालिकाएं आवेदन कर सकती है। पूर्णरूप से भरा हुआ आवेदन सभी दस्तावेजों सहित लघु सचिवालय के द्वितीय तल पर कमरा नंबर 63 में महिला एवं बाल विकास विभाग की जिला कार्यक्रम अधिकारी कार्यालय में 31 अक्तूबर तक ऑफलाइन माध्यम से भिजवाए जा सकते हैं।
विज्ञापन

उपायुक्त अजय सिंह तोमर ने बताया कि राज्य स्तरीय पुरस्कार के लिए जिले में किसी भी बालिका द्वारा विभिन्न क्षेत्रों जैसे खेलकूद के क्षेत्र में राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कोई स्थान प्राप्त किया है अथवा सांस्कृतिक गतिविधियों में राज्य, राष्ट्रीय या अंतरराष्ट्रीय स्तर पर स्थान प्राप्त किया है। समाज सेवा के कार्य, मीडिया एवं साहित्य के खेल में सराहनीय कार्य व बहादुरी के क्षेत्र में राज्य द्वारा राष्ट्रीय स्तर पर नाम भेजा गया हो, वो शामिल हो सकती हैं। 60 प्रतिशत या उससे अधिक विशेष दिव्यांग बच्चों द्वारा एवं चाइल्ड केयर संस्थान में रह रहे बच्चों ने इन क्षेत्रों में सराहनीय कार्य किया हो, उन्हें राष्ट्रीय बालिका दिवस पर आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम में नकद पुरस्कार एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें