फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: ओलावृष्टि से खराब हुई फसलों के लिए आवेदन प्रकिया हुई शुरू, राजस्व विभाग जल्द शुरू करेगा गिरदावरी

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहाबाद। जिले में 26 दिसंबर को बारिश के साथ हुई ओलावृष्टि को लेकर कृषि एवं कल्याण विभाग ने ई-क्षतिपूर्ति पोर्टल पर आवेदन स्वीकार करने शुरू कर दिए हैं। जिसमें किसान ओलावृष्टि से हुए फसल खराबे को लेकर आवेदन कर रहे हैं। अब तक जिले के 397 किसानों ने 2400 एकड़ भूमि का आवेदन किया है।
विज्ञापन


वहीं, इस पोर्टल पर फसल खराबे के लिए किसान 20 जनवरी तक आवेदन कर सकेंगे। बता दें कि जिले में 26 दिसंबर को बारिश के साथ ओलावृष्टि से क्षेत्र के 13 गांवों में करीब 4 हजार एकड़ में सरसों, गेहूं, चना जौ और सब्जियों की फसलें प्रभावित हुई हैं। जिससे फसल खराब होने से कई किसानों को भारी नुकसान झेलना पड़ रहा है। इसको लेकर सरकार ने किसानों को बड़ी राहत दी है।

सरकार जल्द ही इन किसानों के नुकसान की भरपाई मुआवजे के साथ करेगी। किसान 20 जनवरी तक आधार कार्ड और जमीनी दस्तावेजों से पोर्टल पर खराब फसल के दावे अपलोड कर सकते हैं, ताकि खराब फसलों की क्षतिपूर्ति की जा सके। जिसको लेकर कृषि एवं कल्याण विभाग ने भी किसानों को पोर्टल पर दावे अपलोड करने की अपील की है। वहीं राजस्व विभाग भी जल्द ही पटवारियों और नंबरदारों को फसल खराबे की जांच करने के लिए भेजेगा।
विज्ञापन


-



:: ओलावृष्टि से हुए नुकसान को लेकर किसान ई-क्षति पूर्ति पोर्टल पर आवेदन करें। जिसके बाद राजस्व विभाग टीम गठित करके फसलों की जांच करने पहुंचेगी। ऐसे में किसानों ने अपील है कि जिन क्षेत्रों में ओलावृष्टि नहीं हुई है। उस क्षेत्र के किसान पोर्टल पर आवेदन न करें।
विज्ञापन


-श्यामलाल, जिला राजस्व अधिकारी फतेहाबाद।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें