फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: अतिक्रमण हटाओ अभियान चला दुकानों के बाहर से सामान उठाया

Fri, 20 Feb 2026 10:48 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
अतिक्रमण हटाओ अभियान के दौरान सामान उठाते नगर पालिका कर्मचारी। संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रतिया। नगर पालिका की टीम ने शुक्रवार दोपहर बाद मेन बाजार और टोहाना रोड पर अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया। इस दौरान दुकानों के बाहर सड़क तक रखे सामान को हटाया और कई दुकानदारों का सामान जब्त किया।
नगर पालिका के सफाई निरीक्षक ओंकार सिंह ने बताया कि पिछले कुछ दिनों से लगातार शिकायतें मिल रही थी कि मेन बाजार और टोहाना रोड पर दुकानदार अपनी दुकानों से कई फुट बाहर तक सामान रखकर अतिक्रमण कर रहे हैं। इसके कारण राहगीरों और वाहन चालकों को आवागमन में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था और कई बार जाम की स्थिति भी बन रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन्हीं शिकायतों के आधार पर शुक्रवार को अभियान चलाकर कार्रवाई की गई। अभियान के दौरान नगर पालिका कर्मचारियों को कुछ दुकानदारों के विरोध का सामना भी करना पड़ा। कुछ व्यापारियों ने कार्रवाई में भेदभाव का आरोप लगाया। हालांकि टीम ने निर्धारित सीमा से बाहर रखा गया सामान हटवाया और नियमों का उल्लंघन करने वालों का सामान जब्त कर लिया।

अतिक्रमण हटाओ अभियान के दौरान सामान उठाते नगर पालिका कर्मचारी। संवाद

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें