फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: दौड़ स्पर्धा में अंश, अरमान और विकास बने विजेता

Sat, 23 May 2026 11:21 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
नागर स्पोर्ट्स टैलेंट लाइव एकेडमी के तत्वाधान में आयोजित खेल प्रतियोगिता में दौड़ लगाते हुए खिला
विज्ञापन
रतिया। राजकीय सीनियर सेकेंडरी स्कूल में शनिवार को नागर स्पोर्ट्स टैलेंट लाइव अकादमी की ओर से खेल प्रतियोगिता आयोजित की गई। प्रतियोगिता का शुभारंभ मुख्य अतिथि एवं स्कूल प्रिंसिपल नंदकिशोर ने किया।
विज्ञापन

कोच रघुवीर और सपना रानी ने बताया कि लड़कों की पांच किलोमीटर दौड़ में अरमान इंदौरा ने पहला, विजय ने दूसरा और सौरव ने तीसरा स्थान हासिल किया। इसी तरह लड़कियों की पैदल चाल प्रतियोगिता में एशिया प्रथम, तमन्ना द्वितीय और नेहा तृतीय स्थान पर रहीं। लड़कों की 1600 मीटर दौड़ में विकास ने पहला, जतिन ने दूसरा और मोहित सिंह ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। अंडर-12 वर्ग की 400 मीटर दौड़ में अंश ने प्रथम, नितेश ने द्वितीय और सिमरन ने तृतीय स्थान हासिल किया।
प्रतियोगिता के समापन पर मुख्य अतिथि नंदकिशोर और आयोजकों ने विजेता खिलाड़ियों को मेडल पहनाकर सम्मानित किया। कार्यक्रम में दर्शन, मास्टर धर्मवीर, विजय चिलाना, जयपाल, सुमन रानी, सर्वजीत कौर, वकील चंद, हैप्पी, शमशेर, सुभाष और रामनिवास सहित कई खेल प्रेमी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें