रतिया। गांव कंवलगढ ढाणी निवासी पशु व्यापारी कुलदीप सिंह पर हमला करने के आरोप में पुलिस ने 17 लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। शहर पुलिस ने गांव के ही परमजीत सिंह, अर्शदीप सिंह, जोवन सिंह, हरदीप सिंह उर्फ बाऊ, सतनाम सिंह, जरनैल सिंह, राजन सन्धू, साहबी, जसकरण सिंह, कर्णदीप सिंह, गोरा सिंह, काला संधू, गीतू, हरविंद्र सिंह उर्फ बिंद्र, गुरप्रीत उर्फ पीतू, हरजीत घुमन, लवप्रीत ढिल्लो पर केस दर्ज किया है।
पुलिस को की शिकायत में कुलदीप सिंह ने बताया कि वह पशु व्यापारी है तथा वह रात को कंवलगढ़ ढाणी में मनजीत सिंह के घर के पास बने चौराहे के पास से जा रहा था। उसी समय वहां पर दो बाइक की टक्कर हो गई। मैंने वहां मौजूद लोगों के साथ मनजीत सिंह से कहा कि यह एक्सीडेंट तेरे घर के बाहर पड़ी ईंटों के कारण हुआ है, इसलिए इन ईंटों को उठा लें। तभी वहां पर गांव का परमजीत आ गया और मुझसे बहस करने लगा। इसके बाद हम दोनों की हाथापाई हो गई, लेकिन वहां गांव के अन्य लोगों ने दोनों को छुड़वाकर अलग-अलग रास्ते भेज दिया। कुलदीप ने आरोप लगाया कि उसके बाद वह घर आ गया, लेकिन थोड़ी देर बाद परमजीत अपने साथ अपने बेटों व अन्य परिजनों अर्शदीप सिंह, जोवन सिंह, हरदीप सिंह उर्फ बाऊ, सतनाम सिंह, जरनैल सिंह, राजन सन्धू, साहबी, जसकरण सिंह, कर्णदीप सिंह, गोरा सिंह, काला सन्धू, गीतू, हरविन्द्र सिंह उर्फ बिन्द्र, गुरप्रीत उर्फ पीतू, हरजीत घुमन,लवप्रीत ढिल्लो को साथ लेकर मुझ पर तलवारों, गंडासी सहित अन्य हथियारों से हमला कर दिया। बुरी तरह घायल कर दिया। मुझे घायल अवस्था में देखकर परिवारवालों ने शोर मचा दिया, जिसके चलते आसपास के लोग एकजुट हो गए तो आरोपी वहां से भाग गए। इसके बाद घायल अवस्था में परिजनों ने उसे नागरिक अस्पताल में दाखिल करवाया। मगर चिकित्सक ने उसे अग्रोहा रेफर कर दिया। पुलिस ने कुलदीप की शिकायत पर परमजीत सहित 17 लोगों पर हमला करने सहित विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया है।