फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: पॉलिटेक्निक धांगड़ में दूसरी मेरिट सूची में आए 30 विद्यार्थियों ने लिया दाखिला, 29 जुलाई तक मौका

Sat, 27 Jul 2024 04:59 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
गांव धांगड़ में ​स्थित बहुतकनीकी संस्थान।
विज्ञापन
फतेहाबाद। बहुतकनीकी संस्थान (पॉलिटेक्निक) धांगड़ में दाखिले की प्रकिया जारी है। वीरवार देर शाम को जारी हुई दूसरी मेरिट सूची में कुल 65 विद्यार्थियों का नाम शामिल था। शुक्रवार को दूसरी मेरिट सूची में शामिल 30 विद्यार्थियों ने दाखिला लिया है। दूसरी मेरिट सूची में शामिल विद्यार्थी 29 जुलाई तक दाखिला ले सकते हैं।
विज्ञापन

बता दें कि बहुतकनीकी संस्थान धांगड़ में कुल 300 सीटें हैं। पहली काउंसिलिंग में 250 विद्यार्थियों को सीट आवंटित हुई थीं। बहुतकनीकी संस्थान धांगड़ में 300 सीटों में से 223 पर दाखिले हो चुके हैं। 29 जुलाई के बाद संस्थान में रिक्त सीटों पर फिजिकल काउंसलिंग के जरिये दाखिले होंगे।
महाविद्यालय में 30 जुलाई तक होंगे दाखिले
जिले के विभिन्न महाविद्यालयों में 30 जुलाई तक फिजिकल काउंसिलिंग के तहत दाखिलों की प्रक्रिया जारी रहेगी। फतेहाबाद के मनोहर मेमोरियल कॉलेज में कुल 1550 सीटों पर अब तक सिर्फ 50 प्रतिशत ही दाखिले हो पाए हैं। एमएम कॉलेज के प्रिंसिपल गुरचरण दास ने बताया कि महाविद्यालय में दाखिलों को लेकर दूसरी फिजिकल काउंसिलिंग की प्रक्रिया चल रही है। यह प्रकिया 25 जुलाई से शुरू हुई थी और 30 जुलाई तक चलेगी, जो कोई भी विद्यार्थी अपना दाखिला एमएम कॉलेज में करवाना चाहता है तो वह 30 जुलाई तक महाविद्यालय में आकर दाखिला ले सकता है।
विज्ञापन


बहुतकनीकी संस्थान धांगड़ में ये हो चुके दाखिले

विषय सीट दाखिला

सिविल इंजीनियरिंग 60 42

कम्प्यूटर इंजीनियरिंग 60 46

इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग 60 48

मैकेनिकल इंजीनियरिंग 60 34

डीएमएलटी 60 53



बहुतकनीकी संस्थानों में दाखिले को लेकर दूसरी काउंसिलिंग को लेकर दाखिला की प्रकिया चल रही है। वीरवार को 65 विद्यार्थियों को सीटें आवंटित हुई हैं। शुक्रवार को कुल 30 विद्यार्थियों ने अपना दाखिला करवाया है। दूसरी मेरिट सूची में शामिल विद्यार्थी 29 जुलाई तक दाखिला ले पाएंगे। - सुभाष चंद्र भोरिया, प्रिंसिपल, राजकीय बहुतकनीकी संस्थान धांगड़।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें