फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: बहन के प्रेम-प्रसंग से नाराज भाई ने उसके प्रेमी को मारी गोली

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहाबाद। गांव बड़ोपल में युवती से प्रेम-प्रसंग के चलते युवती के भाई ने युवक पर गोली चला दी। जो उसकी बाईं आंख पर लगी। उसे अग्रोहा मेडिकल कॉलेज में रेफर किया गया है। युवक व युवती के परिजन इस शादी को राजी थे और इसी सप्ताह उनकी सगाई भी होनी थी। मगर युवती के भाई को यह रिश्ता नागवार गुजरा और उसने युवक पर गोली चला दी। सदर पुलिस ने इस मामले में घायल की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट व हत्या प्रयास के आरोप में केस दर्ज किया है।
विज्ञापन


पुलिस को दी शिकायत में गांव बड़ोपल निवासी मोहित ने बताया कि वह डीजे का काम करता है। उसका गांव काजलहेड़ी की युवती से लंबे समय से प्रेम-प्रसंग चल रहा था। इस बारे में दोनों के परिवार को पता चलने पर शादी के लिए सहमत हो गए थे। इसी सप्ताह ही दोनों की सगाई पक्की होनी थी। उसने बताया कि 9 दिसंबर को लड़की के भाई विपुल का फोन उसके पास आया और उसने कहा कि वह शादी के बारे में उससे बात करना चाहता है और मिलना चाहता है। जब उसने लड़की से इस बारे में बात की तो उसने विपुल से मिलने से मना कर दिया। 10 दिसंबर को फिर से विपुल का उसके पास फोन आया और मिलने की बात कही। रात को करीब साढ़े आठ बजे उसने विपुल को अपनी डीजे की दुकान पर बुला लिया। विपुल बाइक पर वहां आया और वह उसकी डीजे वाली गाड़ी में बैठकर बातें करने लगा। 10-15 मिनट शादी की बात करने के बाद विपुल ने उससे कहा कि मुझे यह रिश्ता पसंद नहीं है और मुझे यह भी पता है कि तू मेरी बहन को भगाकर ले जाने वाला है। जब उसने कहा कि वह ऐसा कुछ नहीं करेगा तो विपुल गाड़ी से उतर गया और नीचे उतर कर पिस्तौल से उस पर गोली चला दी, जो उसकी बाईं आंख पर लगी। विपुल मौके से मोटरसाइकिल लेकर फरार हो गया। बाद में घायल अवस्था में उसे लोगों ने अग्रोहा मेडिकल कॉलेज में भर्ती करवाया।

-
गांव बड़ोपल में युवक पर गोली चलाने का मामला सामने आया था। आरोपी के खिलाफ हत्या प्रयास व आर्म्स एक्ट के तहत केस दर्ज कर लिया गया है, जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

-यादविंद्र सिंह, सदर थाना प्रभारी, फतेहाबाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें