फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: बिजली कटों से गुस्साए बालाजी कॉलोनी के लोगों ने एसडीओ के खिलाफ किया विरोध प्रदर्शन

Fri, 31 May 2024 11:37 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
उपमंडल अधिकारी के खिलाफ विरोध प्रदर्शन करते बालाजी कॉलोनी के लोग।
विज्ञापन
भूना। भीषण गर्मी के बीच बिजली की आंख मिचौली लोगों के लिए परेशानी का सबब बन गई है। कभी मेंटेनेंस तो कभी फ्यूज कॉल के कारण बार-बार बिजली के कट लग रहे हैं। इससे परेशान टोहाना रोड स्थित बालाजी कॉलोनी के गुस्साए लोगों ने शुक्रवार को एसडीओ की कार्यप्रणाली के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

वार्ड नंबर एक की बालाजी कॉलोनी निवासी हरपाल सिंह, अनिल ग्रोवर, मास्टर प्रेम सिंह, सुभाष चंद्र, संजय कुमार, दिनेश कुमार, पालाराम, कर्ण सिंह सोनी, महाबीर सिंह व राजपाल आदि ने बताया कि हैफेड गोदाम के पास कॉलोनी की गली में लगे हुए ट्रांसफार्मर पर अत्यधिक लोड है। इस कारण बार-बार ट्रिपिंग हो रही है। बिजली कर्मचारियों को बार-बार समस्या का समाधान करने को लेकर शिकायत देने के बावजूद कोई कार्रवाई नहीं की गई। वार्डवासियों ने बताया कि एसडीओ बार-बार उन्हें झूठे आश्वासन दे रहा है। भीषण गर्मी में बच्चों का घरों में जीना बेहाल हो गया है। बिजली निगम के अधिकारी एसी में बैठे रहते हैं। मगर बालाजी कॉलोनी के लोग पेड़ों के नीचे बैठकर गर्मी से बचने के लिए मजबूर हैं।

बालाजी कॉलोनी क्षेत्र में कम बिजली मिलने के कारण ट्रांसफार्मर ट्रिपिंग मार रहा है, इसलिए ऊपर से ही कम बिजली मिलने का खामियाजा उपभोक्ताओं को भुगतना पड़ रहा है। खासकर रात में बत्ती गुल होती है तो लोगों की नींद खराब होती है। गर्मी से राहत पाने के लिए लोग एसी, कूलर और पंखे का खूब इस्तेमाल कर रहे हैं। बिजली की खपत में इजाफा हो गया है। लोड बढ़ने के कारण कॉलोनी क्षेत्र के ट्रांसफार्मर ओवरलोड चल रहा हैं। इसलिए बिजली अधिकारियों को अधिक हॉर्स पावर का ट्रांसफार्मर लगाना चाहिए। ट्रांसफार्मर की कैपेसिटी कम है और लोड ज्यादा है। इसलिए ट्रिपिंग होने से लोग परेशान है। शुक्रवार को लोगों ने विरोध प्रदर्शन के बाद विधायक दुड़ाराम को ज्ञापन सौंपकर बिजली संकट से राहत दिलवाने की मांग की।
विज्ञापन

-
गर्मी में कूलर व एसी का प्रयोग बढ़ गया है। इसलिए ट्रांसफार्मर पर अत्यधिक लोड बढ़ गया है और बार-बार ट्रिपिंग हो रही है। बिजली संकट से निपटने के लिए प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन


जोजो तनेजा, एसडीओ, बिजली निगम
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें