फतेहाबाद में एसडीएम को शिकायत देते व्यापारी।स्रोत : नगर परिषद
फतेहाबाद। बाजार बंद के दौरान अधिकारियों पर टिप्पणी के लिए व्यापार मंडल के प्रांतीय अध्यक्ष बजरंग दास गर्ग की मुश्किलें बढ़ सकती हैं। शुक्रवार को नगर परिषद के कर्मचारियों ने गर्ग के खिलाफ डीसी के नाम एसडीएम राजेश कुमार को शिकायत दी है और मामला दर्ज कर कार्रवाई करने की मांग उठाई। कर्मचारियों ने कहा कि अगर मामला दर्ज नहीं किया गया जाता है तो आंदोलन किया जाएगा। टोहाना में भी इसको लेकर विवाद हो चुका है।
एसडीएम को दिए गए ज्ञापन में नगर परिषद कर्मचारी यूनियन के सत्यवान, राजाराम, भूराराम ने कहा कि नगर परिषद प्रशासन की तरफ से सफाई के साथ-साथ अतिक्रमण भी हटवाया जा रहा है। त्योहार को देखते हुए फिलहाल अभियान बंद है। वीरवार को शहर में बाजार बंद रखा गया था। गर्ग ने नगर परिषद के अधिकारियों को भ्रष्ट कहा और अपशब्द बोले।