फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: युवांश की जिंदगी बचाने के लिए चाहिए 14.50 करोड़ का इंजेक्शन

Fri, 20 Jun 2025 11:29 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
कांस्टेबल राजेश अपने बेटे युवांश के साथस्त्रोत कांस्टेबल राजेश
विज्ञापन
फतेहाबाद। साइबर थाने में तैनात हिसार की आदमपुर तहसील के गांव जाखोद खेड़ा निवासी कांस्टेबल राजेश का 8 माह का बेटा युवांश स्पाइनल मस्कुलर एट्रोफी टाइप-1 यानि एसएमए से जूझ रहा है। दुनिया की सबसे खतरनाक इस बीमारी के इलाज के लिए 14.50 करोड़ रुपये के इंजेक्शन की जरूरत है। इंजेक्शन स्विट्जरलैंड से मंगवाया जाता है।
विज्ञापन

राजेश ने बताया कि 9 अक्तूबर 2024 को बेटे का जन्म हुआ। दो महीने का होने तक सामान्य बच्चों की तरह सक्रिय नहीं था। इस पर हिसार में हड्डी रोग विशेषज्ञ को दिखाया। डॉक्टर ने कहा कि सब ठीक है। दो-तीन महीने और बीते तो बेटे के सीने से आवाज आने लगी। इसके बाद हिसार में ही दूसरे डॉक्टर को दिखाया।
उन्होंने दवा दी तो एक महीने में कुछ भी असर नहीं हुआ। चिकित्सक ने एक हफ्ते तक अस्पताल में भर्ती रखा। इसके बाद उन्होंने पीजीआई या एम्स में दिखाने की सलाह दी। मई में हिसार के ही एक और निजी अस्पताल में दिखाया तो डॉक्टर ने एसएमए टेस्ट करवाया। 18 मई को मिली रिपोर्ट में स्पाइनल मस्कुलर एट्रोफी टाइप-1 बीमारी की पुष्टि हुई।
विज्ञापन

इस पर 22 मई को पीजीआई चंडीगढ़ में डॉ. रेणु सुथार को दिखाया। उन्होंने बताया कि रीढ़ की हड्डी में न्यूरांस बनते हैं। इनसे ही सेल बनती हैं, जो शरीर का विकास करती हैं। एसएमए बीमारी होने पर न्यूरांस नहीं बनते हैं। इस वजह से शरीर ग्रोथ नहीं करता है और सूख जाता है। दो साल तक इंजेक्शन लगवाना जरूरी होता है। इसकी कीमत 14.50 करोड़ रुपये है। इसके बाद दो-तीन माह तक उपचार चलता है।
पीएम से भी मांगी मदद, सोशल मीडिया पर अपील

कॉन्सटेबल राजेश ने बताया कि इतनी बड़ी राशि जुटाना उसके लिए मुश्किल है। अपना सब कुछ बेच भी दें तो इतनी बड़ी रकम एकत्रित नहीं हो सकती है। बेटे के जीवन को बचाने के लिए इंपेक्ट गुरु फंड राइजिंग ग्रुप की ओर से राशि एकत्रित की जा रही है। पुलिस कर्मचारी और आमजन सहयोग कर रहे हैं। राजेश ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी, अभिनेता सलमान खान, टाटा फाउंडेशन, गौतम अदानी को भी एक्स पर पोस्ट कर मदद की अपील की है। आदमपुर विधायक चंद्रप्रकाश ने भी सीएम को पत्र लिखकर राजेश की मदद की मांग की है। फतेहाबाद पुलिस अधीक्षक सिद्धांत जैन ने भी आश्वासन दिया है कि राजेश की ज्यादा से ज्यादा मदद की जाएगी। फतेहाबाद के अलावा प्रदेशभर के पुलिसकर्मी आगे आ रहे हैं। सिरसा, कैथल में तो बाकायदा पुलिस विभाग ने सभी कर्मियों को पत्र जारी कर मदद का आग्रह किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें