फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: एनएचएम कर्मचारियों की हड़ताल से एंबुलेंस सेवा बाधित, टीकाकरण बंद

Sat, 27 Jul 2024 01:25 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहाबाद। जिले में एनएचएम के 500 कर्मचारियों ने शुक्रवार से चार दिवसीय हड़ताल शुरू कर दी है। हड़ताल पर बैठे कर्मचारियों ने मांग पूरी न होने पर रोष जताया। एनएचएम कर्मचारियों की हड़ताल शुरू होने से सबसे ज्यादा दिक्कत नागरिक अस्पताल की एंबुलेंस सेवा में आई। एंबुलेंस सेवा के अलावा प्रसव कक्ष, टीकाकरण, लैब, एसएनसीयू, पीएचसी और सिविल सर्जन कार्यालय में कंप्यूटर से संबंधित सभी कार्य प्रभावित हुए। इस कारण मरीजों के साथ-साथ अधिकारियों के काम रुक गए।
विज्ञापन

जिले में कुल 25 एंबुलेंस हैं। जिन पर कुल 96 कर्मचारी तैनात हैं। जिनमें से 35 कर्मचारियों को छोड़कर बाकी सभी हड़ताल पर रहे। इस कारण 25 एंबुलेंस में से सिर्फ 10 एंबुलेंस ही सड़कों पर दौड़ी। एंबुलेंस न चलने के कारण रेफर होने वाले मरीजों समेत सड़क हादसों में घायल मरीजों को लाने, ले जाने में दिक्कत हुई। गर्भवतियों को प्रसव के लिए अस्पताल आने में परेशानी हुई। अस्पताल में प्रसव होने के बाद जच्चा-बच्चा को घर छोड़ने के लिए भी एंबुलेंस जाती है लेकिन एंबुलेंस सेवा बंद होने के कारण जच्चा-बच्चा को अपनी व्यवस्था से ही घर जाना पड़ा।
मरीजों और बच्चों का नहीं हुआ टीकाकरण
एनएचएम के कर्मचारियों की हड़ताल के कारण जिले के सभी नागरिक अस्पताल और पीएचसी केंद्र पर होने वाला टीकाकरण पूर्ण रूप से बंद रहा। जिले में रोजाना 200 से अधिक बच्चों और मरीजों का टीकाकरण होता है। आयु के अनुसार शिशुओं और बच्चाें का टीकाकरण किया जाता है लेकिन यह कार्य भी प्रभावित रहा।
विज्ञापन

सातवें वेतन आयोग की घोषण पूरी करो
स्वास्थ्य कर्मचारी संघ के प्रदेश अध्यक्ष विपिन शर्मा ने बताया कि उनकी मुख्य मांगें सातवां वेतन आयोग का लाभ देने की घोषणा को पूरा करना, सर्विस नियम 2018 को बहाल रखना एवं उनमें संशोधन करना, नियमित कर्मचारियों की तरह अन्य सभी लाभ एवं 58 साल तक सेवा सुरक्षा देना आदि शामिल है। उन्होंने कहा कि मांग पूरी नहीं होने तक कर्मचारियों का आंदोलन जारी रहेगा।
कोट

जिले में एंबुलेंस सेवा जारी है। प्रसव कक्ष में भी स्टाफ आदि संसाधन पूरे हैं। अगर किसी मरीज को कोई दिक्कत आती है तो उसे अग्रोहा रेफर किया जाएगा। - डॉ. संगीता अबरोल, कार्यकारी सिविल सर्जन, फतेहाबाद।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें