फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: भट्टू कलां में नई सीवर लाइन निर्माण में गड़बड़ियों के आरोप

विज्ञापन
भट्टू में सीवर लाइन में डाली जा रही घटिया सामग्री दिखाते लोग। संवाद
विज्ञापन
भट्टू कलां। गांव भट्टू कलां में महाग्राम योजना के तहत जन स्वास्थ्य विभाग द्वारा डाली जा रही नई सीवर लाइन में घटिया सामग्री प्रयोग करने का आरोप लगाया गया है। गांव के सरपंच प्रहलाद सिंह ने जिला उपायुक्त और कार्यकारी अभियंता अभियांत्रिकी विभाग को पत्र भेजकर मामले की जांच और गांव में तोड़ी गई इंटरलॉक सड़कों की मरम्मत की मांग की है।
विज्ञापन


ग्रामीणों ने सीवरेज निर्माण कार्य में अनियमितताओं का आरोप लगाते हुए एक वीडियो भी वायरल किया है। शिकायतों में कहा गया है कि ठेकेदार घटिया सामग्री जैसे कम गुणवत्ता वाला सीमेंट, मोरम, सरिया और ईंटों का इस्तेमाल कर रहा है, जिससे भविष्य में सीवर लाइन और सड़कें खराब होने का खतरा बढ़ सकता है।

सरपंच ने आरोप लगाया कि ठेकेदार बिना ग्राम पंचायत की अनुमति और बिना डीएनआईटी दिखाए कार्य करवा रहा है। जिन गलियों में इंटरलॉकिंग हटाकर सीवर पाइप डाला गया, उन्हें पूर्व स्थिति में बहाल नहीं किया गया। प्रह्लाद सिंह ने विभाग से मांग की है कि बिना गुणवत्ता जांच के कोई बिल मंजूर न किया जाए, उपयोग हो रही सामग्री की तकनीकी जांच करवाई जाए और उखाड़ी गई गलियों को तुरंत सही किया जाए। जन स्वास्थ्य विभाग के कनिष्ठ अभियंता चंद्रमोहन ने बताया कि मौके पर स्थिति देखी जा रही है और सही काम करवाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें