फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: मुख्यमंत्री उड़नदस्ते ने बोदीवाली में निर्माण सामग्री के लिए सैंपल

Fri, 20 Jun 2025 11:36 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
गांव बोदीवाली में निर्माण सामग्री के सैंपल लेते सीएम फ्लाईंग टीमसंवाद
विज्ञापन
भट्टू कलां। गांव बोदीवाली में हुए विकास कार्यों में अनियमितताओं के सैंपल लेने के लिए मुख्यमंत्री उड़नदस्ता पहुंचा। टीम ने गांव की गलियों व खेतों में बने खाल सहित विभिन्न विकास कार्यों की सैंपलिंग की।
विज्ञापन

सीएम फ्लाइंग हिसार इंचार्ज सुनैना, एएसआई सुरेंद्र ढांडा व एसडीओ होशियार सिंह अपनी टीम सहित गांव बोदीवाली में पहुंचे। टीम ने गांव में करवाएं गए कार्यों में अनियमितता बरतने की सूचना पर कई स्थानों के सैंपल लिए और रिकॉर्ड हासिल किया। बता दे कि गांव बोदीवाली में विकास कार्यों में अनियमितता बरतने की शिकायत विधायक बलवान सिंह दौलतपुरिया ने विधानसभा में उठाई थी।
जिस पर सीएम ने संज्ञान लेते हुए इसकी जांच के लिए आदेश दिए थे। इन्ही आदेशों के चलते अब सीएम फ्लाइंग ने सैंपल लिए हैं और जांच के लिए रिकॉर्ड हासिल किया है।
विज्ञापन

बोदीवाली सरपंच पर काम करने से पहले ही बिल पास करवा कर रुपये निकलवा लेने के आरोप लगे थे। इन आरोपों के बाद खाल निर्माण का कार्य करवाया गया था। इसी मामले को लेकर जांच चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें