फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: माइनर टूटी, 100 एकड़ फसल डूबी

Fri, 20 Jun 2025 11:36 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
गांव मलहड़ और ढाणी ठोबा के बीच मुंशीवाला मायनर टूटने से हुआ कटाव। स्रोत : ग्रामीण
विज्ञापन
फतेहाबाद। गांव ढाणी ठोबा और मल्हड़ के बीच माइनर टूटने से करीब 100 एकड़ फसल डूब गई। इससे किसानों को काफी नुकसान हुआ है। किसानों ने बताया कि दो माह नहरबंदी के बाद वीरवार को ही मुंशीवाला माइनर में वीरवार शाम 4 बजे पानी छोड़ा गया था।
विज्ञापन


माइनर में पानी छोड़े जाने के बाद रात करीब दो बजे यह दो जगहों से टूट गई। इससे माइनर के अंतिम छोर तक पानी नहीं पहुंच पाया।

इस कारण गांव ढाणी ठोबा, खान मोहम्मद, ढाणी बिंजा लांबा, बरोटा, अहरवां, दौलतपुर और हिजरावांखुर्द में जल संकट पैदा हो गया है। वहीं शुक्रवार सुबह से सिंचाई विभाग के कर्मचारी माइनर में हुए कटाव को बांधने में लगे हैं।

गांव मुंशीवाला से निकलने वाले माइनर से 10 से अधिक गांवों में पेयजल व सिंचाई का काम किया जाता है। किसानों ने बताया कि सिंचाई विभाग को माइनर की सफाई करवाने व तटबंधों को मजबूत करने के बारे में कहा गया था लेकिन उनकी कोई सुनवाई नहीं हुई और माइनर टूट गई। जिससे अगले कई दिनों तक फसलों की सिंचाई का काम प्रभावित होगा और धान की रोपाई में देरी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें