फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोल्ड लोन की राशि खाते में जमा न करने का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
रतिया। गांव भरपूर निवासी एक महिला ने निजी गोल्ड लोन कंपनी पर गोल्ड वापस लेने के लिए जमा करवाई गई एक लाख 64 हजार 500 रुपये की राशि को खाते में जमा न करने का आरोप लगाया है। महिला ने आरोप लगाया कि उसका गोल्ड भी कंपनी ने वापस नहीं दिया है। महिला ने कंपनी के खिलाफ रतिया शहर थाना में शिकायत दर्ज करवाई है।
विज्ञापन

पुलिस शिकायत में गांव भरपूर निवासी सुमन रानी ने कहा कि उसने घरेलू जरूरत के लिए एक निजी कंपनी ने गोल्ड लोन लिया था। कंपनी से लोन लेने के बाद वह समय पर ब्याज जमा करवाती रही। उसने जमा किए गए गोल्ड को वापस लेने के लिए कंपनी की रतिया ब्रांच में एक लाख 64 हजार रुपये की राशि जमा करवा दी। आरोप है कि कर्मचारियों ने उक्त राशि जमा नहीं की। जमा करवाया गया गोल्ड वापस मांगा तो गोल्ड भी नहीं दिया। महिला ने कहा कि वह कई बार ब्रांच में चक्कर लगा चुकी है लेकिन उसको गोल्ड नहीं लौटाया जा रहा। पुलिस ने महिला की शिकायत पर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें