फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: दिवाली से पहले जिले की हवा बिगड़ी, एक्यूआई रहा 222

Sat, 07 Nov 2026 10:29 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
फतेहाबाद। शहर के लालबत्ती चौक पर प्रदूषण कम करने के लिए पानी की बौछार करती मशीन। नगर परिषद
विज्ञापन
फतेहाबाद। दिवाली से पहले ही शहर की हवा प्रदूषित होने लगी है। पिछले तीन दिनों से वायु गुणवत्ता लगातार खराब हो रही है। शनिवार को फतेहाबाद का वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 222 दर्ज किया गया। दिवाली पर करीब पांच करोड़ रुपये के पटाखे चलने की आशंका से प्रदूषण का स्तर और बढ़ने की चिंता है।
विज्ञापन

इससे पहले वीरवार को एक्यूआई 242 और शुक्रवार को 197 दर्ज किया गया था। शनिवार को भी इसका स्तर 200 के पार रहा। लगातार खराब हो रही हवा का असर लोगों की सेहत पर दिखाई देने लगा है। शहरवासियों को सांस लेने में परेशानी हो रही है।
प्रदूषण से सांस और दमा के मरीजों को अधिक दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। बुजुर्गों और बच्चों के लिए भी प्रदूषित हवा स्वास्थ्य संबंधी परेशानी बढ़ा सकती है। सुबह और शाम के समय प्रदूषण का असर अधिक महसूस किया जा रहा है।
विज्ञापन


दिवाली पर पांच करोड़ रुपये के पटाखे चलने की आशंका
दिवाली नजदीक आने के साथ ही वायु प्रदूषण बढ़ने की चिंता भी गहरा गई है। हर साल त्योहार पर पटाखे चलने से हवा में धूल और हानिकारक कणों की मात्रा बढ़ जाती है। इस बार भी करीब पांच करोड़ रुपये के पटाखे चलने का अनुमान है। ऐसे में पहले से खराब चल रही हवा की गुणवत्ता और बिगड़ सकती है।
-
छाती रोग विशेषज्ञ ने सावधानी बरतने की सलाह दी
छाती रोग विशेषज्ञ डॉ. मनीष टुटेजा ने बताया कि प्रदूषण का स्तर बढ़ने पर लोगों को सावधानी बरतनी चाहिए। सांस के मरीजों, बुजुर्गों और बच्चों को अनावश्यक रूप से प्रदूषित वातावरण में बाहर निकलने से बचना चाहिए। उन्होंने पटाखों का इस्तेमाल कम करने की सलाह दी। लोगों को पर्यावरण के प्रति जिम्मेदारी निभानी चाहिए ताकि दिवाली के बाद शहर की हवा और खराब न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें