फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: जरूरतमंदों के जीवन में शिक्षा का उजाला कर रही अग्रवाल सभा

Sun, 11 May 2025 11:16 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
शहर का महाराजा अग्रसेन चौक। संवाद
विज्ञापन
फतेहाबाद। शहर की प्रमुख समाजसेवी संस्थाओं में शामिल अग्रवाल सभा समाजसेवा के कार्यों में लगातार अग्रणी भूमिका निभा रही है। संस्था के द्वारा धर्मशाला व स्कूल का संचालन किया जा रहा है। स्कूल में 170 बच्चों को निशुल्क शिक्षा दी जा रही है।
विज्ञापन

कुछ दिन पहले ही शहर में महाराजा अग्रसेन के नाम से एक चौक बनाया गया है। इस चौक को पहले फव्वारा चौक के नाम से जाना जाता था। संस्था की ओर से इस चौक को गोद लिया गया, जिसके बाद इसका सुंदरीकरण करवाया गया। अग्रवाल सभा का गठन वर्ष 1983 में किया गया था। जिसके बाद से यह संस्था लगातार समाजसेवा के कार्यों में जुटी हुई है। संस्था की शुरुआत में शहर के बस स्टैंड के नजदीक अग्रवाल धर्मशाला का निर्माण करवाया गया।
अग्रवाल सभा का दावा है कि इस धर्मशाला में लोगों को कम दाम पर कमरे उपलब्ध करवाएं जाते हैं। वहीं आर्थिक रूप से कमजोर समाज के लोगों को शादी ब्याह के लिए लाभ-हानि रहित के धर्मशाला किराये पर दी जाती है। अग्रवाल सभा में कुल 255 सदस्य शामिल हैं। हर 3 वर्ष बाद कार्यकारिणी का गठन किया जाता है। कार्यकारिणी का गठन हर बार चुनावों के माध्यम से ही होता है। इस समय अग्रवाल सभा के प्रधान सुभाष गर्ग है। कार्यकारिणी में सचिव सुरेंद्र मित्तल, उपप्रधान सुरेश बंसल, कोषाध्यक्ष दलीप गोयल सहित अन्य सदस्य संस्था का कार्यभार देख रहे हैं।
विज्ञापन

जरूरतमंदों को किताबें दी जाती हैं निशुल्क

संस्था के कार्यों के प्रति जानकारी देते हुए सचिव सुरेंद्र मित्तल ने बताया की महाराजा अग्रसेन के नाम से संस्था के द्वारा एक स्कूल का संचालन किया जा रहा है। जिसमें कक्षा नर्सरी से लेकर कक्षा 12वीं तक 450 बच्चे शिक्षा ले रहे हैं। मित्तल के अनुसार इस स्कूल में 170 के करीब बच्चों को निशुल्क शिक्षा प्रदान की जा रही है। इन बच्चों को स्कूल ड्रेस व किताबें भी अग्रवाल सभा की ओर से निशुल्क दी जाती हैं। वही अग्रवाल समाज के आर्थिक रूप से कमजोर व्यक्ति की सहायता के लिए अग्रवाल सभा तत्पर पर रहती है। कई गरीब कन्याओं की शादी में भी अग्रवाल सभा के द्वारा योगदान दिया गया है।

चौक को होगा सुंदरीकरण
कुछ दिन पहले ही संस्था ने महाराजा अग्रसेन चौक का निर्माण भी करवाया है। अब इस चौक का आसपास भी सुंदरीकरण कार्य जल्द करवाया जाएगा। इसके आसपास की ग्रिल नई लगाई जाएगी व चौक में लगाए गए पेड़ पौधों को भी बदला जाएगा, ताकि चौक को अधिक सुंदर बनाया जा सके। धर्मशाला के सुंदरीकरण को लेकर भी प्लानिंग की जा रही है। इसमें वातानुकूलित हाल का निर्माण किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें