फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: फतेहाबाद-टोहाना में एजेंसी करेगी कचरे का उठान, सीएम ने दी मंजूरी

Fri, 29 Aug 2025 11:56 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
फतेहाबाद में डोर टू डोर कचरा उठान गाड़ियांसंवाद
विज्ञापन
फतेहाबाद। जिले के पांच शहरों में से फतेहाबाद और टोहाना में डोर-टू-डोर कचरा उठान का काम अब एजेंसी को सौंपा जाएगा।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने दोनों शहरों के प्रस्तावों को मंजूरी दे दी है। अगले सप्ताह तक कंपनी यहां कार्य शुरू कर सकती है। नगर परिषद फतेहाबाद ने कंपनी को तैयारी के लिए बुलाया है और जल्द ही प्लानिंग रिपोर्ट ली जाएगी।
वहीं जाखल, रतिया और भूना में डोर-टू-डोर कचरा उठान का प्रस्ताव अभी नगर निकाय मंत्री की मंजूरी का इंतजार कर रहा है।

एजेंसी को रखने होंगे 83 कर्मचारी :
नगर परिषद फतेहाबाद ने 96,054 की जनसंख्या और लगभग 42 हजार प्रॉपर्टियों के आधार पर प्रस्ताव तैयार किया है। शहर के 27 वार्डों में कचरा उठान के लिए एजेंसी को 26 बड़ी और 5 छोटी गाड़ियां लगानी होंगी। साथ ही सुपरवाइजर सहित लगभग 83 कर्मचारियों की नियुक्ति करनी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

-
रतिया-भूना-जाखल के प्रस्ताव अटके :
नगर निकाय विभाग के अनुसार रतिया में 7.80 करोड़, भूना में 7.92 करोड़ और जाखल में 2.94 करोड़ रुपये कचरा उठान पर खर्च होंगे। इन शहरों में अभी नगरपालिका अपने स्तर पर ही कचरा उठान करवा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें