भीषण गर्मी में वर्कर प्रशासन व अधिकारियों के खिलाफ नारेबाजी करते हुए सचिवालय के लिए निकल पड़ी। नेशनल हाईवे स्थित पेट्रोल पंप व और लालबत्ती चौक पर आक्रोशित वर्करों ने जाम लगा दिया।
दो घंटे तक लगे जाम से यातायात बुरी तरह बाधित रहा। ट्रैफिक पुलिस ने मौके पर पहुंचकर उन्हें समझाने का प्रयास किया, लेकिन वह नहीं माने। आखिरकार तहसीलदार नवजीतकौर बराड़ मौके पर पहुंचे। उन्होंने आंगनबाड़ी व आशा वर्कर से बैठकर बातचीत करने का आश्वासन दिया तब जाकर वर्करों ने जाम खोला।
जानकारी के अनुसार सेतिया पैलेस में आयोजित समारोह में अतिरिक्त उपायुक्त राजेश जोगपाल मुख्य अतिथि थे। इस समारोह में मुख्यातिथि एडीसी ने कहा कि आंगनबाड़ी और आशा वर्कर कन्या भ्रूण हत्या पर सही ढंग से काम नहीं कर रही है।
आंगनबाड़ी व आशा वर्कर को हटा दिया जाए तो भ्रूण हत्या की कोई शिकायत नहीं आएगी। आरोप है कि एडीसी ने आंगनबाड़ी व आशावर्कर की भ्रूण हत्या में मिलीभगत होने की बात कह डाली। यह बात सुनकर वहां मौजूद आशा वर्करों व आंगनबाड़ी वर्कराें का पारा सातवें आसमान पर चढ़ गया और भड़की वर्कराें ने बवाल मचाना शुरू कर दिया।
वर्कराें ने पेट्रोल पंप के समीप जाम लगा दिया और एडीसी के खिलाफ नारेबाजी की। इसके बाद उन्होंने लालबत्ती चौक पर पहुंचकर मार्ग को अवरुद्ध कर दिया। जाम की सूचना पाकर भारी पुलिस फोर्स मौके पर पहुंच गई। जाम लगने की वजह से सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी लंबी कतारें लग गई और गर्मी में लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।
आशा वर्करों व आंगनबाड़ी वर्करों का आरोप था कि एडीसी ने उन पर जो टिप्पणी की है वह असहनीय है। आशा व आंगनबाड़ी वर्कर लिंगानुपात कम करने में अहम योगदान दे रही हैं। वह गांव गांव जाकर लोगाें को कन्या भ्रूण हत्या के बारे में जागरूक कर रही हैं। उन्होंने कहा कि जब तक एडीसी उनसे माफी नहीं मांगते वह जाम नहीं खोलेंगी।
मामले की सूचना पाकर तहसीलदार नवजीतकौर बराड़ मौके पर पहुंची और उन्होंने आंगनबाड़ी कार्यकर्त्ताओं को कहा कि वह 5 लोगों का एक डेलीगेशन बना लें। हम एडीसी से मिलेंगे। इसके बाद जाम खोल दिया गया।
एडीसी राजेश जोगपाल ने कहा कि उनके कथन को गलत समझा गया है। उन्होंने सिर्फ इतना कहा था कि वर्ल्ड हैल्थ ऑर्गनाइजेशन सहित कई और रिपोर्टों में यह सामने आया है कि भ्रूण हत्या की घटनाओं में आंगनबाड़ी व आशावर्कर का सहयोग रहता है। कुछ शरारती तत्व बेटी बचाओ व बेटी पढ़ाओ अभियान को नुकसान पहुंचाने की मंशा से ऐसा कर रहे हैं।
भूना। अनुसूचित जाति व पिछड़ा वर्ग से संबंधित कर्मचारी अपने अधिकारों को लेकर संगठित हो तथा अन्य संगठनों को त्यागकर अपनी यूनियन को मजबूत करें।
यह बात अनुसूचित जाति एवं पिछड़ा वर्ग कर्मचारी यूनियन के सर्कल ओगनाइजर रणधीर सिंह रंगा ने कर्मचारियों की एक बैठक में कही। कार्यक्रम की अध्यक्षता खंड भूना ब्लॉक प्रधान मदन लाल गोड़ ने की।
रंगा ने कहा कि कुछ संगठन के लोग अनुसूचित जाति व पिछड़ा वर्ग के कर्मचारियों को पद का लालच देकर अपनी रोटिया सेक रहे हैं। लेकिन अनुसूचित जाति व पिछड़ा वर्ग के कर्मचारियों को उनके अधिकाराें से वंचित रखा जा रहा है।
टोहाना। किसान मजदूर संवाद पद यात्रा को लेक र कांग्रेसी नेता देवेंद्र सिंह बबली के छोटे भाई विनोद बबली व मनोज बबली की अध्यक्षता में बैठक हुई। बबली ने कहा कि हरियाणा प्रदेश के कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष डॉ. अशोक तवर के नेतृत्व में निकाली जा रही दूसरे चरण की किसान मजदूर संवाद पद यात्रा जो कि 21 जून से 26 जून नरवाना से लेकर हिसार तक लगभग 120 किमी का सफर तय करेगी।
जिसका स्वागत टोहाना हलका के कांग्रेसी नेता देवेंद्र सिंह बबली व उनके संगठन के कार्यकर्ता पूरी गर्मजोशी से हलका टोहाना के गांव बलियाला से 22 जून को करेंगे। 21 जून को शुरू होने वाली इस पद यात्रा में भाई देवेंद्र सिंह बबली केे संगठन के हजारों की संख्या में कार्यकर्ता भाग लेंगे।