फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चालान से बचने के चक्कर में तोड़ी टांग

Wed, 17 Jun 2015 12:35 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
मिली जानकारी के अनुसार एक बाइक पर सवार रतिया चुंगी निवासी सुनील और उसके दोस्त विजय, संजय व विजय निवासी बीघड़ चुंगी सुबह सिरसा रोड पर स्थित एक फैक्ट्री में पैसे लेने के लिए जा रहे थे।

बताया जा रहा है कि बाईपास पर पुलिस ने नाका लगा रखा था और पुलिस वहां वाहनाें की चेकिंग और नियमों का उल्लंघन करने वालों के चालान कर रही थी।

यह देख बाइक चालक ने चालान से बचने को अचानक बाइक को वापस मोड़ दिया, जिससे पीछे से आ रहे वाहन ने बाइक को टक्कर मार दी, जिससे चारों युवक घायल हो गये। हादसे में दो युवकों की टांग टूट गई जबकि दो अन्य को गंभीर चोटेें आई है। चारों घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


हादसे में बाइक चालक की मौत
गांव बुआन के पास सड़क हादसे में एक बाइक सवार की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार 21 वर्षीय नसीब उर्फ छोटूराम पुत्र अमरप्रीत निवासी गांव बुआन सोमवार रात को बाइक से गांव बोस्ती जा रहा था। रास्ते में अचानक सामने आई गाय को बचाने के चक्कर में उसकी बाइक की भिड़ंत सड़क किनारे खड़ी ट्रॉली से हो गई। इस हादसे में वह बुरी तरह से जख्मी हो गया। लोगों ने उसे अस्पताल पहुंचाया जहां चिकित्सकाें ने उसे मृत घोषित कर दिया। मंगलवार को पुलिस ने मृतक पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें