फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: अंतरराष्ट्रीय पदकों के बाद अब चैंपियन तैयार करेंगे राहुल यादव

Sun, 15 Nov 2026 11:03 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
राहुल यादव
विज्ञापन
फतेहाबाद। अंतरराष्ट्रीय कराटे प्रतियोगिताओं में देश का नाम रोशन करने वाले जिले के राहुल कुमार यादव ने अब नई उपलब्धि हासिल की है। उन्होंने विश्व कराटे महासंघ (डब्ल्यूकेएफ) का एक्रेडिटेड कोच प्रमाणन प्राप्त किया है। इसके साथ ही वह फतेहाबाद के पहले ऐसे कराटे खिलाड़ी और प्रशिक्षक बन गए हैं, जिनके पास डब्ल्यूकेएफ का कोच प्रमाणन और पांचवीं डैन ब्लैक बेल्ट दोनों हैं। अब उनका लक्ष्य अपने अनुभव से नई पीढ़ी के खिलाड़ियों को अंतरराष्ट्रीय चैंपियन बनाना है।
विज्ञापन

राहुल ने वर्ष 2026 में यूएसए नेशनल कराटे-डो फेडरेशन से भी कोच प्रमाणन हासिल किया है। वर्ष 1999 में स्कूल स्तर की प्रतियोगिता से शुरू हुआ उनका सफर कई अंतरराष्ट्रीय उपलब्धियों तक पहुंचा। वर्ष 2015 में सिडनी के आईएसकेए ऑस्ट्रेलियन ओपन में रजत और 2016 में स्वर्ण पदक जीता। उन्होंने 2017 और 2018 में कनाडा ओपन की पुरुष काता स्पर्धा में लगातार दो स्वर्ण पदक हासिल किए। वहीं, 2019 में इस्तांबुल के इंटरनेशनल टर्किश ओपन में कांस्य पदक अपने नाम किया।
राहुल वर्ष 2011 में मलयेशिया में आयोजित डब्ल्यूकेएफ विश्व कैडेट, जूनियर और अंडर-21 चैंपियनशिप में भारत का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं। वर्ष 2013 में स्पेन की विश्व चैंपियनशिप में भारतीय दल के साथ टीम प्रबंधन की जिम्मेदारी भी निभाई।
विज्ञापन

-
वर्तमान में अमेरिका के कैलिफोर्निया से जुड़े राहुल वहां युवा खिलाड़ियों को प्रशिक्षण देने के साथ भारत के वरिष्ठ खिलाड़ियों को ऑनलाइन मार्गदर्शन देंगे। उनका जोर तकनीक, अनुशासन, आत्मविश्वास और प्रतियोगिताओं की तैयारी पर रहेगा। उनका सपना भविष्य के विश्व चैंपियन तैयार करना और खिलाड़ियों को ओलंपिक पदक के लिए सक्षम बनाना है। इस उपलब्धि का श्रेय उन्होंने अपने गुरु सेंसई सेंथिल थियागराजन और सेंसई राजनेश चौधरी सहित अमेरिकी राष्ट्रीय कराटे टीम के कोचों और डब्ल्यूकेएफ अधिकारियों को दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें