फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छठ पूजा: कृत्रिम घाट बनाकर पानी भरा, व्रतियों ने सूर्यदेव को दिया अर्घ्य

Sun, 15 Nov 2026 11:00 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
फतेहाबाद के भट्टू रोड पर अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य देती व्रती महिलाएं।
विज्ञापन
फतेहाबाद। लोक आस्था के महापर्व छठ पूजा को लेकर रविवार को शहर में श्रद्धा और उत्साह का माहौल देखने को मिला। छठ पूजा के आयोजन के लिए भट्टू रोड पर रंगोली पैलेस के सामने खाली प्लॉट में कृत्रिम गड्ढा खोदकर उसमें पानी भरा गया। इसके अलावा जाट धर्मशाला व अंजलि कॉलोनी में कार्यक्रम आयोजित हुए। यहां छठ व्रतियों के लिए पूजा और सूर्यदेव को अर्घ्य देने की व्यवस्था रही।
विज्ञापन

कैलाश गुप्ता, शिवशंकर, अशोक गुप्ता, राजीव कुमार, नीरज सिंह, मुन्रा सिंह, रवि कुमार ने बताया कि छठ पूजा प्रमुख लोकपर्व है। इसमें भगवान सूर्य और छठी मैया की पूजा की जाती है। यह पर्व मुख्य रूप से संतान की सुख-समृद्धि, परिवार की खुशहाली, अच्छे स्वास्थ्य और लंबी आयु की कामना के लिए मनाया जाता है। छठ पूजा में सूर्यदेव को प्रत्यक्ष देवता मानकर उनकी उपासना की जाती है। चार दिनों तक चलने वाले इस पर्व की शुरुआत नहाय-खाय से होती है। इसके बाद दूसरे दिन खरना किया जाता है, जिसमें व्रती पूरे दिन उपवास रखने के बाद शाम को गुड़ की खीर और अन्य प्रसाद ग्रहण करते हैं। इसके बाद 36 घंटे का निर्जला व्रत शुरू होता है। तीसरे दिन यानी रविवार को व्रती डूबते सूर्य को नदी, तालाब या कृत्रिम जलकुंड में खड़े होकर अर्घ्य दिया हैं। इसे संध्या अर्घ्य कहा जाता है। चौथे और अंतिम दिन सोमवार सुबह उगते सूर्य को अर्घ्य देकर व्रत का पारण किया जाएगा।
-
छठ पूजा में बांस की टोकरी और सूप में फल, ठेकुआ, नारियल, गन्ना सहित विभिन्न पूजन सामग्री रखकर सूर्यदेव को अर्पित की जाती है। इस पर्व की विशेषता यह है कि इसमें डूबते और उगते, दोनों सूर्य की पूजा की जाती है। छठ पूजा शुद्धता, अनुशासन, प्रकृति के प्रति आभार और परिवार की सुख-समृद्धि का संदेश देती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें