फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: दो साल बाद फिर पिलाई जाएगी 90 हजार बच्चों को दो बूंद जिंदगी की

विज्ञापन
फतेहाबाद का नागरिक अस्पताल
विज्ञापन
फतेहाबाद। पोलियो मुक्त को लेकर स्वास्थ्य विभाग तीन मार्च को एक बार फिर से 0 से 5 साल तक के बच्चों को पोलियो की ड्रॉप्स पिलाने जा रहा है। दो साल बाद स्वास्थ्य विभाग 3 मार्च को अलग-अलग बूथों पर पोलियो ड्राॅप की दो बूंदें पिलाएगा। वर्ष 2023 में पोलियो ड्रॉप्स स्वास्थ्य विभाग द्वारा नहीं पिलाई गई थी। केंद्र सरकार की तरफ से इसको लेकर पिछले साल पोलियो राउंड जारी नहीं किया गया था।
विज्ञापन

लेकिन वर्ष 2024 यानि इस बार स्वास्थ्य विभाग 3 मार्च को जिले के करीब 90 हजार बच्चों को पोलियो की दवा पिलाएगा। जिले के 609 बूथों पर ये दवाई पिलाई जाएगी। अगर इस दिन कोई बच्चा दवाई पीने से वंचित रह जाता है तो उसे 4 व 5 मार्च को स्वास्थ्य विभाग की टीमें डोर-टू-डोर जाकर पिलाएंगी। स्वास्थ्य विभाग अभियान को लेकर माइक्रो प्लान बनाने में जुटा है। अभियान को लेकर स्वास्थ्य विभाग ने 122 मोबाइल टीमों का गठन किया है। ये मोबाइल टीमें ढाणियों, ईंट भट्ठों पर जाएंगी और यहां पर बच्चों को पोलियो की दवाई पिलाएंगी। पोलियो अभियान को लेकर आशा वर्कर की भी विशेष तौर पर ड्यूटी लगाई गई है।
कोट
स्वास्थ्य विभाग द्वारा 3 मार्च को पोलिया अभियान शुरू किया जा रहा है। विभाग द्वारा अलग-अलग बूथों पर बच्चों को पोलिया की दवा पिलाई जाएगी। करीब 90 हजार जिले में बच्चे है जिन्हें ये दवाई पिलाई जानी है। विभाग द्वारा इसको लेकर तैयारियां की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- डॉ. कुलदीप चौधरी, जिला प्रतिरक्षण अधिकारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें