फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: मौसम में बदलाव के बाद फिर खिली धूप, रात होने लगी ठंडी

Mon, 26 Oct 2026 10:56 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
शहर के थाना रोड से ​खिली धूप के दौरान गुजरते वाहन चालक व पैदल राहगीर। संवाद
विज्ञापन
फतेहाबाद। जिले में मौसम साफ होने और धूप खिलने से लोगों को राहत मिली है। दिन में मौसम सुहावना बना हुआ है जबकि रात के तापमान में गिरावट से ठंडक बढ़ने लगी है। सोमवार को अधिकतम तापमान 31 डिग्री और न्यूनतम 16 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन

मौसम विशेषज्ञों के अनुसार सोमवार रात से मौसम खुश्क रहने के आसार हैं। कृषि विकास अधिकारी डॉ. बहादुर गोदारा ने बताया कि मौसम में बदलाव खेती के लिहाज से अनुकूल है। रातें ठंडी होने से सरसों की बिजाई के लिए परिस्थितियां अनुकूल होने लगी हैं।
किसान खेतों में बिजाई की तैयारी कर सकते हैं। धूप निकलने से धान की कटाई के काम में भी तेजी आने की संभावना है। जिले में फिलहाल धान की कटाई चल रही है।
दिन और रात के तापमान में अंतर बढ़ने से सुबह और शाम हल्की ठंड महसूस होने लगी है। आने वाले दिनों में रातें ठंडी रहने के आसार हैं जबकि दिन में धूप से राहत मिलती रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

-
:: प्रदेश में सोमवार मौसम आमतौर पर खुश्क रहने हल्की से मध्यम गति से हवाएं चलने की संभावना है।
- डॉ. मदन खिचड़, विभागाध्यक्ष मौसम विज्ञान विभाग, एचएयू हिसार।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें