फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसपी की पड़ी डांट तो वर्दी वाले बाबा का उतर गया झाड़ फूंक का भूत

Mon, 14 Dec 2015 11:37 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला फतेहाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
पेट पर लात लगते देख बाबा के सिर से झाड़-फूंक का भूत तुरंत उतर गया और छूटते ही बोला, साहब, नौकरी करनी है।
विज्ञापन


एसपी ने एसआई जगमोहन के पक्ष में आई पिलछियां और आस पास के गांवों के दर्जनों बाशिंदों के प्रतिनिधिमंडल को भी बैरंग लौटा दिया।

एसपी ने पंचायत के लोगों को कहा कि वे नशा छुड़ाने में पुलिस का सहयोग करें बजाए इस प्रकार के ओछे हथकंडे करने के।

एसपी से मिलने के लिए एसआई जगमोहन और पंचायत के लोग अलग अलग पहुंचे। हालांकि जगमोहन ने इस बात से इंकार किया है कि उसने प्रतिनिधिमंडल को फतेहाबाद आकर एसपी से मिलने को कहा है।

उसका साफ कहना था कि गांव के लोग उससे प्रभावित हैं, इसलिए उसका पक्ष लेने आए हैं। दूसरों की बीमारियां ठीक करने का दावा करने वाले एसआई जगमोहन को पुलिस कप्तान नरवाल ने मिलने से पूर्व काफी देर इंतजार करवाया।
विज्ञापन


डीएसपी रोड और पुरानी तहसील रोड पर सजता था वर्दी वाले बाबा का दरबार
वर्दी वाले बाबा के नाम से मशहूर एसआई जगमोहन द्वारा अलीका की पुलिस चौकी में झाड़-फूंक करने से पहले फतेहाबाद में भी दरबार लगाया जा चुका है। फतेहाबाद में डीएसपी रोड और पुरानी तहसील रोड पर अलग अलग ठिकानों पर दरबार लगता था।
विज्ञापन


ये पहुंचे थे वर्दी वाले बाबा के पक्ष में एसपी से मिलने
पिलछियां गांव के सरपंच कृष्ण, संत लाल, निछतर सिंह, बलराज सिंह, चम्बा सिंह, कृष्ण कुमार, रमेश, कुमार सिंह, राम सिंह, बलबीर सिंह सहित दर्जनों ग्रामीण जगमोहन के पक्ष में एसपी से मिलने पहुंचे थे।

फोटो कैप्शन :14एफटीडी10: एसपी कार्यालय में पुलिस कप्तान ओपी नरवाल से मिलने से पहले मंत्रणा करते एसआई जगमोहन एवं ग्रामीण ।
14एफटीडी11 : एसपी कार्यृालय में बैठे एसआई जगमोहन के समर्थन में पहुंचे प्रतिनिधिमंडल के सदस्य।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें