फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: बकरीद पर नमाज अदाकर मांगी अमन की दुआ

Sat, 07 Jun 2025 11:30 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
फतेहाबाद के लाट की म​स्जिद में ईदगाह पर नवाज अदा करते मु​​स्लिम समाज के लोग। स्रोत: आयोजक
विज्ञापन
फतेहाबाद। ईद-उल-अजहा पर्व शनिवार को मुस्लिम समाज ने मस्जिद और घरों में नमाज अदा की। शनिवार को शहर के प्राचीन लाट की मस्जिद में मुस्लिम समाज के लोगों ने सामूहिक नमाज अदा कर देश की एकता व अखंडता और अमन की मन्नत मांगी।
विज्ञापन

इसके बाद लोगों ने एक-दूसरे से गले मिलकर ईद की मुबारकबाद भी दी। ईदगाह व मस्जिदों के बाहर चहल-पहल रही। ईदगाह में मौलाना कारी असरार अहमद ने लोगों को नमाज अदा करवाई। इस मौके पर राशिद सलमानी, सलाउद्दीन, युसुफ, महबूब, सईद अजीज और असरीफ अली आदि उपस्थित रहे।
भाईचारे से होती है समाज व देश की प्रगति : इमाम

रतिया। लाली रोड स्थित मस्जिद दरबार ए रसूल में ईद-उल-अजहा धूमधाम व उल्लास से मनाया गया। नमाज मस्जिद के इमाम आतिक रहमान ने अदा करवाई। इस मौके पर कई गांवों के मुस्लिम समाज के लोगों ने नमाज अदा की और अमन-चैन के लिए दुआ की। वहीं गांव भरपूर स्थित नूरानी मस्जिद के इमाम हाफिज शाहबीर खान ने उपरांत उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए भारत देश में विभिन्न धर्मों के द्वारा अनेक पर्व मनाए जाते हैं। उनका मुख्य मकसद नफरत को त्याग करके आपसी भाईचारा कायम करना होता है। इस मौके पर चिरागदीन, फरियाद खान, इकबाल खान, आमीन खान, नसीब खान, सलीम खान, शेखर खान आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें