फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: पुलिस लाइन का निरीक्षण कर एसपी ने दिए लापरवाही पर सख्ती के निर्देश

Thu, 09 Apr 2026 11:45 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
फतेहाबाद पुलिस लाइन में निरीक्षण करते हुए एसपी स्त्रोत पुलिस विभाग
विज्ञापन
फतेहाबाद। पुलिस अधीक्षक निकिता खट्टर ने बुधवार देर शाम पुलिस लाइन का निरीक्षण किया। इस दौरान विभिन्न शाखाओं की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। एसपी ने शस्त्रागार, एमटीओ (परिवहन) शाखा, पुलिस कैंटीन, ई-लाइब्रेरी, भोजनालय, जिला मालखाना, प्रशासनिक ब्लॉक तथा रिहायशी परिसर का भी निरीक्षण किया।
विज्ञापन


उन्होंने कर्मचारियों को निर्देश देते हुए कहा कि विभाग में किसी भी प्रकार की ढिलाई या अव्यवस्था बर्दाश्त नहीं की जाएगी। हर शाखा में जवाबदेही तय होगी। शस्त्रागार के निरीक्षण के दौरान उन्होंने हथियारों की सुरक्षा, रखरखाव और रिकॉर्ड की स्थिति की समीक्षा की निर्देश दिए कि सभी हथियार निर्धारित मानकों के अनुसार सुरक्षित रखे जाएं और रिकॉर्ड अद्यतन रहे।

एमटीओ शाखा में सरकारी वाहनों की स्थिति और रखरखाव की जांच करते हुए उन्होंने नियमित सर्विसिंग और पारदर्शी रिकॉर्ड रखने के निर्देश दिए, ताकि आपात स्थिति में कोई बाधा न आए। पुलिस कैंटीन और भोजनालय में साफ-सफाई, खाद्य गुणवत्ता और सुविधाओं की जांच करते हुए उन्होंने कर्मचारियों को पौष्टिक भोजन उपलब्ध कराने पर जोर दिया। इसके साथ ही कैंटीन में आवश्यक वस्तुएं उचित दरों पर उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।
विज्ञापन


ई-लाइब्रेरी में उपलब्ध संसाधनों की समीक्षा करते हुए एसपी ने पुलिसकर्मियों को इसका अधिक उपयोग करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि आधुनिक पुलिसिंग में तकनीकी दक्षता और ज्ञान अत्यंत आवश्यक है। मालखाना और प्रशासनिक ब्लॉक में लंबित कार्यों को शीघ्र निपटाने के निर्देश दिए गए। रिहायशी परिसर में साफ-सफाई और मूलभूत सुविधाओं की स्थिति सुधारने के भी आदेश दिए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें