फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: कंबाइन में छुपा के ला रहा चूरा पोस्त और अफीम के साथ युवक आरोपी गिरफ्तार

Thu, 09 Apr 2026 11:43 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहाबाद। सीआईए टीम ने बुधवार को गांव बड़ोपल के पास कंबाइन चालक बलजीत सिंह निवासी फुलेड़ा, जिला संगरूर को चूरा पोस्त और अफीम के साथ पकड़ा है। आरोपी मध्य प्रदेश (एमपी) से ही चूरा पोस्त और अफीम कंबाइन में छिपाकर ला रहा था और पंजाब की तरफ जा रहा था।
विज्ञापन

सीआईए प्रभारी उपनिरीक्षक वेदपाल ने बताया कि सूचना के आधार पर टीम ने नेशनल हाईवे बड़ोपल फ्लाईओवर पर नाकेबंदी की। इसी दौरान आरोपी बलजीत को काबू कर उसकी कंबाइन की तलाशी ली। तलाशी में 15.220 किलोग्राम डोडा चूरा पोस्त और 722 ग्राम अफीम बरामद हुई। मामले में पुलिस ने 8 अप्रैल को सदर थाना में प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
-
हेरोइन सप्लायर न्यायिक हिरासत में भेजा

टोहाना। हेरोइन बरामदगी मामले में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने बुधवार को मुख्य सप्लायर राजनगर निवासी अक्षय को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया। न्यायालय ने आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया। इससे पहले इसी मामले में पुलिस ने राजनगर निवासी आरोपी सावन उर्फ बिट्टू को गिरफ्तार किया था। पुलिस ने उसके पास से 6.15 ग्राम हेरोइन बरामद की थी। जांच के दौरान मुख्य सप्लायर अक्षय की संलिप्तता सामने आने पर उसे भी गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन

-
नशे की गोलियों की तस्करी में मुख्य सप्लायर गिरफ्तार

भूना। पुलिस ने नशे की गोलियों की तस्करी मामले में तीसरे आरोपी आकाशदीप निवासी कुनाल को गिरफ्तार किया है। थाना प्रभारी उप-निरीक्षक राधेश्याम ने बताया कि 7 अप्रैल को कुनाल-नन्हेड़ी रोड पर नाकेबंदी के दौरान बाइक सवार को काबू किया था। तलाशी लेने पर उसके पास से नशे की 30 गोलियां बरामद हुई थीं। इस मामले में दर्ज प्राथमिकी के आधार पर जांच करते हुए पुलिस ने तीसरे आरोपी आकाशदीप को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें