फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: ट्रक से टक्कर के बाद कार अनियंत्रित होकर पेड़ों से टकराकर पलटी

विज्ञापन
गांव ढिंगसरा के पास दुर्घटनाग्रस्त हुई कार
विज्ञापन
फतेहाबाद। गांव ढिंगसरा के नजदीक मंगलवार शाम को ट्रक की टक्कर के बाद कार अनियंत्रित हो गई और पेड़ से टकराकर पलट गई। हालांकि, घटना के दौरान कार सवार लोगों को मामूली चोटें आई हैं। कार सवार युवक सोनीपत निवासी बताए जा रहे हैं और भट्टू से फतेहाबाद की तरफ आ रहे थे।
विज्ञापन

मामले के मुताबिक भट्टू रोड को फोरलेन बनाने का काम चल रहा है, इसके चलते रोड वन-वे हो रखा है। बताया जा रहा है कि गांव ढिंगसरा के पास कार को ट्रक ने टक्कर मार दी। टक्कर लगने के बाद कार अनियंत्रित हो गई और पहले एक पड़े से टकराती हुई दूसरी से टकरा गई और फिर पलट गई। बताया जा रहा है कि पेड़ छोटे होने के कारण बड़ा हादसा होने से टल गया। घटना के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया। मामले में भट्टूकलां थाना प्रभारी देवेेंद्र का कहना है कि उनके पास कोई सूचना नहीं आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें