फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: अधिवक्ता 28 फरवरी को चुनेंगे बार एसोसिएशन का प्रधान

Mon, 16 Dec 2024 11:42 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहाबाद। प्रदेशभर में 28 फरवरी को एक ही दिन सभी बार एसोसिएशन का चुनाव होगा। फतेहाबाद जिले की बार में करीब 1,200 अधिवक्ता पंजीकृत हैं। पिछली बार इनमें से 781 वकीलों ने मतदान किया था।
विज्ञापन

इस बार नए सिरे से मतदाता सूची तैयार की जाएगी, जिसमें वकीलों की संख्या बढ़ने की उम्मीद है। चुनावों में नामांकन प्रक्रिया को लेकर कार्यक्रम जारी कर दिया गया है।
सोमवार को बार काउंसिल की बैठक में बार चुनावों के लिए अहम निर्णय लिया गया। 28 फरवरी को एक साथ ही सभी जगह चुनाव करवाए जाने का निर्णय हुआ। फिलहाल बार एसोसिएशन का कार्यकाल एक साल ही रहेगा। बार चुनावों में नामांकन प्रक्रिया के लिए सोमवार देर शाम तक कार्यक्रम भी जारी कर दिया जाएगा। इस हिसाब से ही बार चुनावों में प्रत्याशी नामांकन पत्र दाखिल करने, नाम वापसी, छंटनी और मतदान की प्रक्रिया रहेगी।
विज्ञापन

एसोसिएशन का कार्यकाल दिसंबर में पूरा हो रहा है। हालांकि, प्रदेशभर की बार एसोसिएशनों ने बार का कार्यकाल दो साल तक करने के लिए सुप्रीम कोर्ट में याचिका डाली है। इस पर अभी सुनवाई जारी है। इस बीच बार काउंसिल ने बार चुनाव की घोषणा कर दी है। इसमें 28 फरवरी को तय होगा कि बार का ताज किसके सिर सजेगा। बार चुनावों में इस बार काफी नए चेहरे भी सामने आ सकते हैं।
अभी हमारे पास बार एसोसिएशन के चुनावों का कार्यक्रम नहीं आया है। पिछली बार 781 वकील मतदाताओं ने चुनाव में भाग लिया था। इस बार नई मतदाता सूची में संख्या बढ़ने की उम्मीद है।
विज्ञापन

- प्रदीप बैनीवाल, अध्यक्ष, जिला बार एसोसिएशन, फतेहाबाद।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें