फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए किशोरियों को वैक्सीन अब पीएचसी स्तर पर भी लगेगी

Tue, 07 Apr 2026 11:11 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
नागरिक अस्पताल फतेहाबाद।
विज्ञापन
फतेहाबाद। किशोरियों को सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग वैक्सीन अब प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर भी लगाएगा। वैक्सीन के लिए सीएचसी या फिर शहर स्थित नागरिक अस्पताल आने की जरूरत नहीं पड़ेगी। सिविल सर्जन डॉ. बुधराम और जिला प्रतिरक्षण अधिकारी ने स्वास्थ्यकर्मियों को वैक्सीन को लेकर डोर टू डोर जाकर जागरूक करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग के अनुसार जिले में 8850 पात्र में से 110 किशोरियों ने ही वैक्सीन लगवाई है। पात्रों में करीब साढ़े 7 हजार स्कूल में पढ़ने वाली छात्राएं हैं। डीसी डॉ. विवेक भारती ने कहा कि एचपीवी वायरस सर्वाइकल कैंसर का प्रमुख कारण है। इससे बचाव के लिए टीकाकरण सबसे प्रभावी और सुरक्षित उपाय है। टीकाकरण के बाद किसी भी प्रकार का गंभीर दुष्प्रभाव सामने नहीं आया है। इससे स्पष्ट है कि यह पूरी तरह सुरक्षित और प्रभावी है।
डीसी ने कहा कि 14 से 15 वर्ष आयु वर्ग की वे किशोरियां, जिन्हें पहले एचपीवी का टीका नहीं लगा है, इस अभियान के तहत पात्र हैं। पात्र लाभार्थियों को यह टीका नि:शुल्क उपलब्ध कराया जा रहा है। टीकाकरण के दौरान सभी आवश्यक सावधानियां बरती जा रही हैं। टीका लगने के बाद लाभार्थी को 30 मिनट तक निगरानी में रखा जाता है। हल्का बुखार या दर्द सामान्य प्रतिक्रिया है, जो कुछ समय में स्वत: ठीक हो जाता है।
विज्ञापन

डीसी ने अभिभावकों से आग्रह किया है कि वे बच्चियों को टीकाकरण के लिए खाली पेट न लाएं। टीकाकरण के लिए अभिभावक की सहमति और आयु प्रमाणपत्र अवश्य साथ लाएं। सभी टीकाकरण की एंट्री यूविन पोर्टल पर की जा रही है और लाभार्थियों को डिजिटल प्रमाणपत्र भी प्रदान किया जा रहा है।
-
सोशल मीडिया पर फैल रही अफवाहों या भ्रामक जानकारी से बचें और केवल आधिकारिक स्रोतों पर ही विश्वास करें। बेटियों के स्वस्थ, सुरक्षित और उज्ज्वल भविष्य के लिए टीकाकरण बेहद महत्वपूर्ण है। सभी नागरिक इसमें सहयोग कर इसे सफल बनाएं।
विज्ञापन

-डॉ. विवेक भारती, उपायुक्त
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें